फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Student injured after being run over by a roadways bus dies at PGI Rohtak.

Rewari News: रोडवेज बस से कुचल कर घायल छात्रा की पीजीआई रोहत में मौत

Fri, 04 Sep 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Student injured after being run over by a roadways bus dies at PGI Rohtak.
हादसे में जान गंवाने वाली छात्रा मधु की फाइल फोटो
कोसली। खेड़ी गांव में वीरवार सुबह रोडवेज बस से कुचल कर घायल हुई खेड़ी नांगल निवासी छात्रा मधु (15) की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने छात्रा के पिता गंगाराम की शिकायत पर बस चालक अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेवाड़ी डिपो की रोडवेज बस ने गांव गुजरवास में रात ठहराव किया था। वीरवार की सुबह चालक अशोक कुमार और परिचालक रविंद्र बस लेकर रेवाड़ी आ रहे थे। खेड़ी गांव में बस अड्डे के पास बस पर सवार होते समय बस चलने से मधु गिर गई थी और उसके दोनों पैरों पर बस का अगला पहिया चढ़कर गया था। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक अशोक कुमार बस छोड़कर बाजरे के खेत में छिप गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने खेत से बाहर निकालकर उसकी पिटाई की थी और सड़क पर जाम लगा दिया था। सूचना मिलने पर कोसली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधु को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां वीरवार की देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और कोचिंग के लिए रेवाड़ी आती थी।

हादसे ने छीन लीं खुशियां
छात्रा मधु के पिता गंगाराम ने बताया कि मधु ने 10वीं कक्षा पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी। बेटी का सपना था कि वह सरकारी नौकरी हासिल कर परिवार की माली हालत सुधारना था। मधु अपने भविष्य को लेकर काफी उत्साहित थी और लगातार मेहनत कर रही थी। गंगाराम ने भावुक होकर कहा कि बेटी के साथ परिवार की उम्मीदें भी जुड़ी थीं लेकिन अब मधु के साथ उसके सरकारी नौकरी हासिल करने और परिवार की स्थिति सुधारने के सपने भी चकनाचूर हो गए हैं।


मार्च 2027 में चालक को होना है सेवानिवृत्त
बस चालक अशोक कुमार की मार्च 2027 में सेवानिवृत्ति होनी है। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed