फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District gets an ASP after two years; Deepika Agarwal takes charge.

Rewari News: दो साल बाद जिले को मिलीं एएसपी, दीपिका अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

Fri, 04 Sep 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
District gets an ASP after two years; Deepika Agarwal takes charge.
दीपिका अग्रवाल।
रेवाड़ी। जिले में दो साल बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) की नियुक्ति हुई है। 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी दीपिका अग्रवाल ने प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 4 सितंबर को एएसपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वर्ष 2024 में कुछ माह के लिए धारणा यादव को एएसपी नियुक्त किया गया था। इसके बाद से यह पद रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन

एसपी हेमेंद्र मीणा ने दीपिका अग्रवाल को कार्यभार संभालने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके पेशेवर अनुभव और कुशल नेतृत्व से जिला पुलिस को नई ऊर्जा मिलेगी। एसपी ने उन्हें जिले की कानून व्यवस्था, भौगोलिक स्थिति और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मूल रूप से सिक्किम के गंगटोक की रहने वाली दीपिका अग्रवाल सिविल सेवा में आने से पहले कॉरपोरेट क्षेत्र में निवेश विशेषज्ञ के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीकॉम और हैदराबाद से वित्त विषय में एमबीए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2025 से मई 2026 तक उन्होंने करनाल में जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण पूरा किया। एएसपी ने कहा कि महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा प्राथमिकता रहेगी। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने और शहर व राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed