फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dispute over 'Dahi-Handi' breaking event in Rewari; four rounds fired in the air at a temple.

हरियाणा: रेवाड़ी में दही-हांडी तोड़ने को लेकर विवाद, मंदिर में चार राउंड हवाई फायरिंग हुई

Sat, 05 Sep 2026 01:12 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 05 Sep 2026 01:12 PM IST
सार

आरोप है कि मटकी तोड़ने की होड़ में अंधेरे में उसे निशाना बनाकर चार राउंड हवाई फायरिंग की गई। अचानक गोली चलने से कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Dispute over 'Dahi-Handi' breaking event in Rewari; four rounds fired in the air at a temple.
गांव बोड़िया कमालपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव बोड़िया कमालपुर स्थित बड़े शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान आधी रात को हवाई फायरिंग होने से दहशत फैल गई। दही-हांडी तोड़ने को लेकर हुए विवाद में युवकों ने कथित तौर पर चार राउंड फायर किए। गोलियों की आवाज सुनते ही मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर जागरण चल रहा था। आधी रात को दही-हांडी तोड़ने के लिए लाइट बंद की गई थी। इसी दौरान गांव के प्रमोद और मांढिया गांव निवासी संजीत, चीकू व सोले के बीच मटकी तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मटकी तोड़ने की होड़ में अंधेरे में उसे निशाना बनाकर चार राउंड हवाई फायरिंग की गई। अचानक गोली चलने से कार्यक्रम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


गांव के दोनों मंदिरों में जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। एक महिला की मौत के बाद छोटे मंदिर का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था, जबकि बड़े मंदिर में कार्यक्रम जारी रखा गया। घटना को गांव में बढ़ रही गुटबाजी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सदर थाना एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि दही-हांडी तोड़ने के विवाद में फायरिंग की सूचना मिली थी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। शनिवार को मंदिर में भंडारे को देखते हुए पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed