फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mahant of temple attacked, angry villagers created ruckus

Rewari News: मंदिर के महंत पर हमला, नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 24 Mar 2023 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 24 Mar 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Mahant of temple attacked, angry villagers created ruckus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव धामलावास स्थित मंदिर में वीरवार की देर शाम घुसे चार युवकों ने हमला कर महंत को घायल कर दिया। गांव के कुछ युवक नशे में पहुंचे थे और महंत ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा था। इससे नाराज युवकों ने मारपीट की। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने ट्रामा सेंटर में पहुंच कर हंगामा किया। स्थित नाजुक देखकर ट्रामा सेंटर में पुलिस बल बुलाना पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
धामलावास स्थित मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारियां चल रही हैं। मंदिर में श्रमिक काम कर रहे थे। आरोप है कि वीरवार को गांव के कुछ युवक नशे की हालत में मंदिर में पहुंचे। महंत ने उन्हें मंदिर से बाहर जाने की बात कही। कुछ देर बाद चार लोग डंडे लेकर मंदिर में घुस गए और महंत पर हमला कर दिया। आरोपियों ने महंत के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। महंत को बचाने पहुंचे एक व्यक्ति पर भी हमला कर दिया। इसके बाद नजदीक स्थित ईंट-भट्ठा के श्रमिक महंत को ले गए। आरोप है कि आरोपी मंदिर से नकदी, मोबाइल व अन्य सामान भी उठा ले गए और मंदिर में दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

घायल महंत को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रामा सेंटर में पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। ट्रामा सेंटर के बाहर भी कुछ लोग डंडे लेकर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों के साथ आपस में मारपीट भी हो गई। रामपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

महंत पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि वीरवार रात को पुलिस की मौजूदगी में महंत व ग्रामीणों के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के कार्रवाई करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी के नाम डीएसपी सुभाष चंद को ज्ञापन सौंपा।



शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पर लगे आरोपी की जांच की जाएगी।-सुभाष चंद, डीएसपी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed