फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Made students aware in legal literacy program

Rewari News: कानूनी साक्षरता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया जागरूक

Fri, 02 Feb 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 02 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Made students aware in legal literacy program
रेवाड़ी। खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम प्रतियोगिता में पहुंचे शिक्षा ​विभाग के अधिकारी व
कोसली। रावमावि गुगोढ में खंड स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नाहड़ खंड के विद्यार्थियों ने बढ-चढकर भाग लिया। प्रतियोगिता में कोसली से होशियार सिंह नंबरदार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा और बीआरसी राजेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे। रावमावि गुगोढ़ के वरिष्ठ प्रवक्ता धर्मवीर और भौतिक शास्त्र प्रवक्ता अश्वनी ने मुख्य अतिथि और अधिकारियों का स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं पायल, पूजा, खुशी, प्रियंका और संजना ने स्वागत गीत गाया। प्रतियोगिता के आरंभ में खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कानूनी साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थी कानूनी ज्ञान होने से अपने अधिकारों और कर्तव्य का सही निर्वहन कर पाता है। गुगोढ़ स्कूल से संस्कृत प्रवक्ता राकेश शास्त्री ने मंच संचालन किया। अंत में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम के ब्लॉक नोडल ऑफिसर प्रवक्ता अनिल कुमार ने प्रतियोगिता का परिणाम सुनाया।
विज्ञापन


कानूनी जागरूकता पर अपने विचार रखे

प्रवक्ता शर्मिला यादव, हिंदी प्रवक्ता चंचल यादव, पिंकी जांगड़ा, डॉ. वंदना, कला अध्यापक देशराज, माया यादव, प्रवक्ता सीनू, अध्यापिका सरोज और प्रवक्ता जितेंद्र ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के उपरांत बीआरसी डॉ. राजेंद्र यादव, कलस्टर मुखिया रावमावि कोसली से प्राचार्य दयानंद भारद्वाज, मॉडल संस्कृति स्कूल से प्रवक्ता कृष्ण कुमार और गुगोढ़ की सरपंच पूजा यादव ने कानूनी जागरूकता पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम संयोजक मिडिल इंचार्ज विजयलक्ष्मी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किया।कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान धर्मेंद्र यादव, पूर्व एसएमसी प्रधान उमेद सिंह, पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार, धर्मेंद्र पंच, सुजान बाबू, डीपी कपूर, हेडमास्टर अशोक, डॉ. सतबीर इंदौरा, दिनेश कौशिक, सतीश और कंप्यूटर शिक्षक महेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा

निबंध लेखन प्रतियोगिता में रावमावि गुगोढ़ की छात्रा समीक्षा प्रथम, माॅडल संस्कृति स्कूल गुड़ियानी की छात्रा महिमा द्वितीय और राकवमावि की छात्रा शिल्पी तृतीय स्थान पर रही।

भाषण प्रतियोगिता

भाषण प्रतियोगिता में गुड़ियानि स्कूल का छात्रा अंकिता प्रथम, रावमावि कारोली की छात्रा अंजलि द्वितीय और गुगोढ स्कूल की छात्रा डिंपल तृतीय स्थान पर रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में राकवमावि कोसली से प्रिया व सुमन प्रथम, रावमावि गुगोढ से महक व सनिका द्वितीय और रावमावि कोसली से ज्योति और नेहा तृतीय स्थान पर रही।

नाटक प्रतियोगिता

नाटक प्रतियोगिता में रावमावि गुगोढ से पूजा, शीतल और उनकी सहेलियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता- पाठ प्रतियोगिता में रावमावि गुगोढ से अनुराधा ने प्रथम,मॉडल संस्कृति स्कूल गुड़ियानी से वंशिका ने द्वितीय और रावमावि रत्तनथल से स्वीटी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता

पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में रावमावि गुगोढ से भारती ने प्रथम, मॉडल संस्कृति गुड़ियानि से मनदीप ने द्वितीय और राकवमावि कोसली से करीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता

डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में रावमावि गुगोढ से रूपेश ने प्रथम, राकवमावि कोसली से अंशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में रावमावि गुगोढ से तंदीप ने प्रथम, रावमावि रतनथल से प्रिया चौहान ने द्वितीय और राकवमावि कोसली से गुंजन ने तृतीय स्थान हासिल किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता

पेंटिंग प्रतियोगिता में रावमावि गुगोढ से ममता ने प्रथम, राकवमावि कोसली से मीनाक्षी ने द्वितीय और रावमावि लूखी से आरती तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed