{"_id":"6621921dd9c573ebde039dd6","slug":"made-aware-about-the-side-effects-of-drugs-rewari-news-c-198-1-rew1001-203401-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नशे के दुष्प्रभाव से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नशे के दुष्प्रभाव से कराया अवगत
Fri, 19 Apr 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
बावल। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता और उनकी टीम ने वीरवार को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।
टीम ने महिला कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के अपराधों (महिला/बच्चों विरुद्ध अपराध, साइबर अपराध ), उनकी पहचान, अपराधों से बचाव और अपराध होने पर उनके निवारण सहित नशे के दुष्प्रभाव इत्यादि के बारे में बताया। टीम ने महिला कर्मचारियों को पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 सेवा की भी जानकारी दी। उन्हें दुर्गा शक्ति व डायल-112 एप को मोबाइल में इंस्टॉल करने और इस्तेमाल करने के तरीके बताए।