फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   lockdown for 14 day in dharuhera

धारुहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में आज शाम 5 बजे से 14 दिन तक लॉकडाउन

Fri, 14 Aug 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
lockdown for  14 day in dharuhera
धारुहेड़ा में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने शनिवार शाम पांच बजे से लेकर 14 दिन तक धारुहेड़ा नगरपालिका क्षेत्र के साथ धारुहेड़ा ब्लॉक के नारायण विहार, कर्णकुंज, गोयल कॉलोनी, विकास नगर, भगवान सिंह कॉलोनी, निरंजन कॉलोनी, डॉ फूलसिंह कॉलोनी व बुधविहार क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। अर्थात पूरे धारुहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र के साथ बताई गई कॉलोनियों में में धारा-144 के तहत 14 दिन तक लॉकडाउन रहेगा। आदेशों के तहत बाजार, मॉल, पार्क व धार्मिक स्थलों पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। रेस्टोरेंट, होटल व ढ़ाबों पर महज होम डिलीवरी की सुविधा रहेगी। दूध, डेयरी, फल-सब्जी, मोटर रिपेयर व पंचर लगाने की दुकानों को सुबह 7 से लेकर 11 बजे तक खोलने की अनुमति रहेगी। व्यापारियों के लिए सुबह 7 से 11 के बीच ही दुकानों के लिए सामान आदि लेने की अनुमति रहेगी। फल व सब्जी की आपूर्ति भी सुबह 7 से 11 बजे तक डोर-टू-डोर उपलब्ध कराई जाएगी। थोक सब्जी मंडी में खुदरा व रिटेल के अतिरिक्त सामान्य उपभोक्ताओं के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि धारुहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से सटा हुए राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में राजस्थान सरकार की ओर से पहले ही लॉकडाउन लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed