{"_id":"6a63ab00c5fe834a83029d97","slug":"lawyers-filed-affidavits-for-the-bar-association-elections-rewari-news-c-198-1-rew1001-242446-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए वकीलों ने दायर किए शपथ पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए वकीलों ने दायर किए शपथ पत्र
Fri, 24 Jul 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बार एसोसिएशन के लिए तीनों बार एसोसिएशन रेवाड़ी, बावल तथा कोसली में शुक्रवार को अंतिम दिन अधिवक्ताओं ने शपथ पत्र दायर किए। मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए रेवाड़ी में 2197, बावल में 497 और कोसली में 270 अधिवक्ताओं ने शपथ पत्र दायर किए हैं।
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 16 सितंबर तक शपथ पत्र देने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन कई अधिवक्ताओं के शपथ पत्र न देने के कारण इसे बढ़ाकर 24 जुलाई कर दिया गया था। शुक्रवार देर शाम तक अधिवक्ताओं का शपथ पत्र एवं वार्षिक शुल्क लेने का काम किया गया और ठीक 5 बजे के बाद अधिवक्ताओं की शपथ पत्र की समय सीमा समाप्त हो गई।
आगामी 11 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन में चुनाव कराए जाएंगे। इस चुनाव में प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सहसचिव तथा कोषाध्यक्ष के चुनाव निर्धारित किए गए हैं। शपथ पत्र लेने के काम में जुटे अधिवक्ता चरण सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के शपथ पत्र ले लिए गए हैं अब मतदाता सूची तैयार की जाएगी और 31 जुलाई तक मतदाता सूची बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा को भेजी जानी है।
विज्ञापन
इस बार चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए महिलाओं के लिए सहसचिव पद आरक्षित किया गया है। पांच पदों में से एक पद महिला के लिए आरक्षित है। महिला प्रत्याशी वैसे किसी भी पद पर चुनाव लड़ सकती है। लेकिन सहसचिव पद पर केवल महिला प्रत्याशी ही अपनी दावेदारी रखेंगी।