फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lavanya, Advika and Pranya awarded

Rewari News: लावण्या,अद्विका और प्रण्या पुरस्कृत

Mon, 02 Jun 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 02 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lavanya, Advika and Pranya awarded
फोटो : 30चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी जाहिर करते विजेता बच्चे साथ में आईएम के पदाधिकारी व अन
रेवाड़ी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से एक चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें 6 से 16 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 30 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और उनके बेहतरीन उत्तरों के लिए उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम का समापन डॉ. राजीव विग ने किया।
विज्ञापन

प्रत्येक समूह से तीन विजेताओं का चयन किया गया, साथ ही दो विशेष प्रशंसा पुरस्कार भी प्रदान किए गए। निर्णायकों विनिता यादव और शैफाली सैनी द्वारा विजेताओं का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 वर्ष से अधिक उम्र के वर्ग में लावण्या व अद्विका पहले, प्रण्या तीसरे स्थान पर रही। समूह ए (10 वर्ष से कम) में नीलांश पहले, तन्वी दूसरे व धैर्य तीसरे स्थान पर रहा। विशेष प्रशंसा पुरस्कार कियान व कुर्वेन को मिला।

इस मौके पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. विभोर उपाध्यक्ष, डॉ. मनीष कुमार कोषाध्यक्ष, सदस्य डॉ. आदेश सक्सेना (चेयरपर्सन), डॉ. राजीव विग, डॉ. तेजस्वी यादव, डॉ. आरके सिंह, डॉ. सुरेखा यादव, डॉ. चेस्टा यादव, डॉ. हितेशी विग, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. ज्योति यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed