फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   land money pistal paper

राशि देने के बहाने बुलाकर पिस्तौल लगाकर फाड़ा इकरारनामा

Wed, 20 Jan 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
land money pistal paper
शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ कुमरोधा निवासी एक व्यक्ति ने पहले अपनी 10 कनाल जमीन का इकरारनामा कर पांच लाख रुपये ले लिए और फिर टाइम आने पर इकरारनामा कैंसल कर ब्याज सहित राशि देने की बात कहकर डहीना तहसील में बुला लिया। तहसील के बाहर गाड़ी में बैठकर हिसाब करने लगे तो आरोपी ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और इकरारनामा फाड़ दिया। किसी तरह पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर गाड़ी से कूद गया और फिर शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया। खोल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उसके कब्जे से पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से राजस्थान के नीमराणा तहसील के गांव निहालपुरा निवासी अमन कुमार शहर में प्रॉपर्टी का काम करता है। वह गांव पदैयावास में रहता है। उसने फरवरी 2020 में गांव कुमरोधा निवासी एक व्यक्ति से करीब 10 कनाल जमीन का इकरारानामा पांच लाख रुपए नकद देकर किया था। 15 जनवरी 2021 का समय बचाने का इकरारनामे में लिखवाया था। समय पूरा होने पर अमन ने व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसने जो जमीन इकरारनामे में लिखवाई थी उस जमीन को गांव का ही एक व्यक्ति खरीद रहा है और वह उसको इकरारनामे के पैसे ब्याज सहित वापस करने को तैयार है। बीते दिन अमन अपने पैसे लेने व इकरारनामा कैंसल करने डहीना तहसील में गया था। उसके साथ गाड़ी में उसके दो साथी भी थे। कुमरोदा निवासी ने उसे कहा कि रजिस्ट्री होने में कुछ समय लगेगा। इससे पहले अपना हिसाब कर लेते है। हिसाब करने के लिए अमन और वह दोनों गाड़ी में बैठ गए। इसी दौरान कुमरौदा निवासी ने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी तथा हाथ में लिया इकरारनामा छीन कर फाड़ दिया। गोली मारने की धमकी देते हुए गाड़ी स्टार्ट कराकर कुछ दूर आगे भी ले गया, जहां मौका मिलते ही अमन ने गाड़ी बंद कर दी और गाड़ी से कूदकर शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपी रेलवे लाइन जैनाबाद की तरफ भागने लगा तो उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से पिस्तौल बरामद कर ली गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खोल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed