{"_id":"6a4cd904db8c5079ec00b237","slug":"kisan-bhawan-will-not-be-vacated-samay-singh-rewari-news-c-198-1-rew1003-241468-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान भवन खाली नहीं किया जाएगा : समय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान भवन खाली नहीं किया जाएगा : समय सिंह
Tue, 07 Jul 2026 04:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 07 Jul 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
डीसी अभिषेक मीणा से मिलते भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) का एक शिष्टमंडल। स्रोत: यूनियन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) का शिष्टमंडल जिला शहरी प्रधान सविता यादव की अध्यक्षता में डीसी अभिषेक मीणा से मिला। किसान भवन को किसानों के लिए सुरक्षित रखने की मांग उठाई।
यूनियन के जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि किसान भवन किसानों के हित में बनाया गया था और जिले के विभिन्न किसान संगठन यहां बैठकें कर किसानों व मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और कुछ अधिकारी किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रहे हैं। किसान भवन किसी भी कीमत पर खाली नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल और आंदोलन भी किया जाएगा।
शिष्टमंडल ने डीसी से किसान भवन में किसी सरकारी कार्यालय की स्थापना नहीं करने की मांग की। इस पर डीसी ने आश्वासन दिया। इस मौके पर राजेंद्र कुमार गेरा, मनीषा यादव बोडिया कमालपुर, सविता दहिया एडवोकेट, कृष्ण कुमार सैनी, वेद सुल्तानिया सहित कई किसान नेता उपस्थित रहे।