फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kidnapped young woman in rewari

युवती को बंधक बनाकर अपहरण

Fri, 29 Aug 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Fri, 29 Aug 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन

कसौला थाना क्षेत्र में एक युवती को बंधक बनाकर उसका अपहरण करने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी तीनों युवक मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस युवती और आरोपियों की तलाश में बिहार रवाना हो गई है। मामला बीते 23 अगस्त का है।

विज्ञापन




गांव पीथनवास निवासी विवेक कुमार की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार बीते 23 अगस्त को उसकी 19 वर्षीय बेटी शालिनी उर्फ शालू किसी जरूरी काम से घर से बाहर गई थी। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी खोज शुरू किए। एक-दो दिन बाद पता चला कि एक युवती को बंधक बनाकर तीन लोग ले गए हैं।
विज्ञापन




हुलिए के आधार बेटी के ही बंधक होने का पता चला। आरोपी युवकों के हुलिए के आधार पर पता चला कि तीनों मूल रूप से जिला कटिहार (बिहार) के रहने वाले हैं और यहां अस्थाई रूप से रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेटी के अपहरण की जानकारी पर पीड़ित विवेक ने घटना की जानकारी कसौला थाने में दी। इस पर थाना पुलिस ने एएसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाकर युवती और आरोपियों की तलाश में बिहार के लिए रवाना कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed