फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   kheda border female farmer protest

पहली बार खेड़ा बॉर्डर पर पुरुषों से ज्यादा रही महिलाओं की संख्या

Sun, 28 Feb 2021 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
kheda border female farmer protest
दिल्ली-जयपुर हाईवे 48 स्थित खेड़ा बॉर्डर पर 13 दिसंबर से चल रहे किसान आंदोलन में रविवार को पहली बार पुरुषों के मुकाबले महिला किसानों की संख्या ज्यादा दिखाई दी। सैकड़ों की संख्या में महिला किसानों के जत्थे राजस्थान के अलग-अलग जिलों से बॉर्डर पर पहुंचे थे। महिलाओं ने मंच संचालन से लेकर कृषि कानूनों में काला क्या इसको समझाया। महिला किसानों ने कहा कि जिस प्रकार सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर महिला किसान पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुईं हैं, उसी प्रकार अब खेड़ा बॉर्डर पर भी महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा-आरएसएस की केंद्र सरकार इस भ्रम में न रहे कि ये सिर्फ किसी एक धर्म, एक जाति या एक राज्य का आंदोलन है। सरकार की किसान व जन विरोधी नीतियों के कारण आज ये पूरे देश का आंदोलन बन चुका है।
विज्ञापन

राजस्थान की पूर्व विधायक भी महिलाओं के साथ पहुंची
रविवार को धरना स्थल पर राजस्थान की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह भी महिला किसानों के साथ पहुंची और कानून की खामियों को गिनवाया। इसके अलावा किसान नेता राजाराम मील ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानेगी आंदोलन चलता रहेगा। धरने पर प्रेमा देवी, ममता वशिष्ठ, मुन्नी देवी गोदारा, कमला बिश्नोई, प्रवीणा मेघवाल, कमला सूरतगढ़, कविता गुर्जर, रानी, वंदना मीणा, विजय लक्ष्मी पटेल, हुकुम मीणा, रतन देवी भराड़ा, कल्पना कटारा, प्रियंका नंदवाना, निकिता हाड़ा, कुंती देवड़ा, ज्योति रौतेला, राजस्थान की नेत्री रेहाना रियाज, कल्पना मीणा, मीना गुप्ता, रेखा परिहार, रचना मीणा, शारदे गुर्जर ने भी सभा को संबोधित किया। कामरेड अमनाराम ने सभा का समापन किया। इस दौरान डॉ. संजय माधव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed