Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Junior coach arrested for raping hockey player

Rewari News: हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने का आरोपी जूनियर कोच गिरफ्तार

Sun, 11 Jan 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Junior coach arrested for raping hockey player
रेवाड़ी। थाना खोल पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी जूनियर कोच को गिरफ्तार किया है। पीड़ित छात्रा हॉकी की खिलाड़ी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 9 जनवरी को थाना खोल पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 12वीं कक्षा की छात्रा है और हॉकी खेलती है।
विज्ञापन

तीन साल से उसकी अपने जूनियर कोच से जान पहचान है। करीब 4 महीने पहले उसके जूनियर कोच ने स्टेडियम के बाथरूम में उसके साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के कारण वह गर्भवती हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 जनवरी को उसका गर्भपात हो गया और तबीयत खराब होने पर उसके परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खोल में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी जूनियर कोच को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed