फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   JCB Break illegal coloney

अवैध कॉलोनी पर चला पीजा पंजा

Wed, 30 Dec 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Wed, 30 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
JCB Break illegal coloney
 जिला योजनाकार टीम ने पुलिस बल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रघुबीर सिंह की मौजूदगी में सनसिटी कॉलोनी के सामने नया गांव की पांच एकड़ जमीन पर बन रही अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


एक घंटे तक चली कार्रवाई में डीटीपी विभाग ने एक मकान को ध्वस्त करने के साथ 15 डीपीसी व चार चारदीवारी को तोड़ा। वहीं दूसरी ओर लोगों का कहना है कि नए गांव के जिन चार भाइयों ने यह जमीन कॉलोनाइजर को बेची थी, उन्होंने समय पर रजिस्ट्री नहीं कराई।
विज्ञापन


कोलोनाइजर ने भी बिना रजिस्ट्री के ही लोगों को बयाने पर प्लॉटों को बेच दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीन मालिक ने कॉलोनाइजर का मामला कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शहरवासियों का आरोप है जब कोलोनाइजर द्वारा अवैध कॉलोनी मेें प्लॉट काटे जा रहे होते हैं तो डीटीपी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। वहीं जब गरीब लोग प्लॉट खरीद लेते हैं तो विभाग की ओर से कॉलोनियों पर पीला पंजा चला दिया जाता है।

यह था पूरा मामला
जानकारी के अनुसार अक्तूबर-2014 में नया गांव निवासी ने अपनी पांच एकड़ जमीन एक कालोनाइजर को बयाने पर बेच दी थी। मई में तय समय पर कोलोनाइजर की ओर से रजिस्ट्री नहीं कराई गई। इसके बाद जून से जमीन मालिक व कॉलोनाइजर का कोर्ट में केस चल रहा है।

वहीं डीटीपी विभाग की ओर से  जुलाई में लमीन मालिक व कॉलोनाइजर को अवैध कॉलोनी बनाने पर नोटिस जारी किया गया था, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिया गया था। इसी कड़ी में मंगलवार को डीटीपी विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। इस दौरान अमित मंधोलिया, सूबेसिंह व अनिल कुमार, जेई विराज मलिक के साथ सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हितेंद्र कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट रघुबीर सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात था।

------------------
वर्जन
अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों को जुलाई में नोटिस भेजा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसी के चलते आज कार्रवाई की गई है। इस मामले में जल्द ही एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
-नरेश कुमार, डीटीपी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed