फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jawan Amarjeet's funeral was held with state honors

Rewari News: राजकीय सम्मान के साथ की गई जवान अमरजीत की अंत्येष्टि

Thu, 17 Apr 2025 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jawan Amarjeet's funeral was held with state honors
फोटो : 04गांव प्राणपुरा गोपालपुरा के आर्मी जवान अमरजीत सैन के अंतिम संस्कार में खोल थाना प्रभ - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। गांव प्राणपुरा गोपालपुरा निवासी आर्मी के जवान अमरजीत सैन का मंगलवार को निधन हो गया। एक सप्ताह से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। आर्मी के जवानों ने अमरजीत को सलामी दी।

अमरजीत सैन (35) वर्ष 2011 में आर्मी में भर्ती हुए थे। वह चंडीगढ़ में नायक के पद पर नियुक्त थे। एक सप्ताह पूर्व तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीती रात उन्होंने आखिरी सांस ली। बुधवार को जैसे ही उनका तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो उनका अंतिम दर्शन करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन की ओर से खोल थाना प्रभारी सतीश कुमार गांव पहुंचे और जवान को श्रद्धांजलि दी। आर्मी की दो टुकड़ी के जवानों ने हवा में फायर कर जवान को सलामी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अमरजीत सैन के पिता कमलजीत भी आर्मी से रिटायर्ड हैं। जवान अपने पीछे पत्नी वर्षा व एक लड़का व एक लड़की का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस मौके पर ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास गांवों के अनेक लोग उपस्थित थे। वहीं, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने भी जवान के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed