फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jan Ashirwad Yatra of Union Environment Minister Bhupendra Singh Yadav Reached Rewari 

हरियाणा: रेवाड़ी पहुंची पर्यावरण मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा, पार्टी से निष्कासित पूर्व विधायक को पहनाया भगवा पटका

Tue, 17 Aug 2021 09:55 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Aug 2021 09:55 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की ओर से रणधीर सिंह 6 साल के लिए निलंबित कर दिए गए थे। हालांकि उनका कहना था कि उन्हें कभी निलंबन का लेटर नहीं मिला।

विज्ञापन
Jan Ashirwad Yatra of Union Environment Minister Bhupendra Singh Yadav Reached Rewari 
रेवाड़ी पहुंची केंद्रीय मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र में पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार सुबह रेवाड़ी में प्रवेश कर गई। दिल्ली जयपुर हाईवे पर कापड़ीवास चौक पर पहुंचे भूपेंद्र यादव का समर्थकों ने स्वागत किया। इसके बाद भूपेंद्र यादव ने पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास को भगवा पटका पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की ओर से रणधीर सिंह 6 साल के लिए निलंबित कर दिए गए थे। हालांकि उनका कहना था कि उन्हें कभी निलंबन का लेटर नहीं मिला। उन्होंने कभी पार्टी नहीं छोड़ी। ऐसे में घर वापसी का कोई सवाल ही नहीं बनता। वह पहले से ही घर में थे और घर में ही रहेंगे।
विज्ञापन



केंद्र सरकार में पर्यावरण व जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव की 16 अगस्त से शुरू हुई जन आशीर्वाद यात्रा से दक्षिण हरियाणा में भाजपाइयों के बीच में ही टकराव शुरू हो गया है। गुड़गांव से सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक इस यात्रा को विज्ञापन व सोशल मीडिया के माध्यम से उनका कद नीचे गिराने का प्रयास बता रहे हैं, वहीं ज्ञापन में यह भी कहा जाए कि कई बार उनको गिराने का प्रयास हुआ लेकिन उनको गिराने वाले खुद ही गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से यह भी कहा जा रहा है कि जो व्यक्ति आज तक पंच नहीं बना, उसको केंद्रीय मंत्री बनाकर भाजपा आखिर कहना क्या चाहती है। यह भी कहा गया कि प्रदेश में दो बार बनी भाजपा की सरकार केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के बूते ही बनी है। रेवाड़ी में 18 जगह पर सम्मान समारोह के बाद यात्रा पालदा में से होती हुई नारनौल में प्रवेश कर जाएगी।


राव खुद व उनके समर्थक गुड़गांव में यात्रा से दूरी बना चुके हैं वहीं रेवाड़ी में भी 18 जगह पर स्वागत समारोह होना है, इनमें से एक भी स्थान पर राव समर्थक कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालात ऐसे हैं कि यात्रा के संयोजक के फोन तक नहीं उठाए जा रहे हैं। इसको देखते हुए लंच डिप्लोमेसी अब अहम हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed