फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Jai Singh murder accused Tinku and Pintu arrested

Rewari News: जय सिंह हत्याकांड का आरोपी टिंकू और पिंटू गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 18 Sep 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Jai Singh murder accused Tinku and Pintu arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भिवाड़ी में रेवाड़ी के सर्राफा कारोबारी जय सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात की पटकथा लिखने वाले आरोपी टिंकू उर्फ राहुल राठी उर्फ राजा और पिंटू उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी पुलिस ने यह नहीं खुलासा किया है कि दोनों आरोपियों को कहां से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को ही गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर अलग-अलग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पिंटू शराब तस्करी के धंधे से जुड़ा था जबकि टिंकू पर सांपला थाने के एक सिपाही की गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज है। इस मामले में टिंकू करीब पांच वर्ष तक जेल में था और वह पैरोल पर बाहर आया है। पुलिस अभी आरोपी अजय कादयान और अतुल राठी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

मामले में अबतक पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वारदात के समय नकाब हटने से आरोपी प्रीत उर्फ गोलू की पहचान हुई थी। उसने दिल्ली पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था। आरोपी अजय उर्फ गोलू को दिल्ली नॉर्थ रेंज की स्पेशल टीम ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। अनिल को जयपुर ग्रामीण पुलिस की टीम ने हांसी से पकड़ा था। पुलिस ने प्रीत और अजय को पांच दिन और अनिल को सात दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट में 23 अगस्त की शाम साढ़े 7 बजे कमलेश ज्वेलर्स में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। विरोध करने पर बदमाशाें ने शोरूम के मालिक जय सिंह, उसके भाई मधुसूदन, बेटे वैभव से मारपीट की थी। जय सिंह और मधुसूदन को गोली मारी थी जिसमें जय सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed