फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inspired for research and use of technology

Rewari News: शोध व तकनीक के उपयोग के लिए किया प्रेरित

Fri, 23 Aug 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 23 Aug 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Inspired for research and use of technology
फोटो : 05रेवाड़ी। आईजीयू में आयोजित नेशनल सेमिनार। स्रोत : विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में टेक फ्यूजन थीम पर आधारित एक दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव ने की। इस दौरान विद्यार्थियों को शोध व तकनीक के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
कुलपति प्रो. जेपी. यादव ने कहा कि 1998 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व इसरो के साइंटिस्ट डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत को दुनिया के गिने चुने न्यूक्लियर पावर देश की कतार में शामिल किया। कहा कि विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए टेक्निकल कोर्स का सिलेबस इंडस्ट्रियल ओरिएंटेड गाइडलाइंस पर आधारित होना चाहिए। प्रो. सुनील कुमार ने सभी विद्यार्थियों को रिसर्च व टेक्नोलॉजी के आधुनिक उपयोगों के बारे में प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्कूल टू स्टार्ट अप इग्नाइटिंग यंग माइंडस स्टूडेंट क्लब जैसे विषय पर जोर दिया और उदाहरण देकर विस्तार पूर्वक बताया कि कैसे हम इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रो. अरविंद कुमार भट्ट ने एंटरप्रेन्योरशिप अपॉर्चुनिटी इन लाइफ साइंस के बारे में बताया। उन्होंने रोल ऑफ टेक्नोलॉजी का फार्मा क्षेत्र में महत्व को छात्रों के साथ साझा किया। प्रो. हरीश दुरेजा ने कहा कि आने वाले भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हेल्थ सेक्टर में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक फार्मा ने जीवन शैली को आसान बनाया। उनका कहना है कि भारत आज बड़े पैमाने पर डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के जैव प्रौद्योगिकी विभाग से प्रो. अरविंद कुमार भट्ट, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के प्रो. हरीश दुरेजा, इंडस्ट्री एक्सपर्ट अमित कुमार गर्ग, कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।



पोस्टर व आइडिया प्रतियोगिता में ईशा व नवदीप प्रथम

सेमिनार के बाद साइंटिफिक पोस्टर प्रतियोगिता एवं इनोवेटिव आइडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर ईशा यादव व नवदीप यादव, द्वितीय स्थान पर पेमू और कंचन व तृतीय स्थान पर हिमांशी और जतिन रहे। इस अवसर पर अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर मंजू परूथी, प्रोफेसर करण सिंह, प्रोफेसर विपिन कुमार, प्रोफेसर रश्मि पुंडीर, डॉ. ललित कुमार सहित शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए फार्मेसी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. स्नेहलता, डॉ. मनीष मखीजा, डॉ. निर्मला यादव, ज्योति राठी, सुनीता, संगीता, युगल यादव, मोहित, कमल, दिव्या गुप्ता, रोहित, प्रवीन, मोनू, मनमोहन ने अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed