फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Injured gardener's death, police got the dead body removed from the cremation site

घायल माली की मौत, पुलिस ने श्मशान स्थल से उठवाया शव

Sun, 16 Jan 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Injured gardener's death, police got the dead body removed from the cremation site
रेवाड़ी। गांव लाधूवास गुर्जर स्थित एक कंपनी में काम करने के दौरान एक माली के घायल और उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद लोग शव के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान लेकर गए थे। पुलिस शनिवार को श्मशान स्थल पर पहुंची थी और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। साथ ही मामले में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बैरियावास निवासी 47 वर्षीय भंडारी लाल एक कंपनी में माली के पद पर कार्यरत थे। पांच माह पहले कंपनी में गिरने के कारण वह घायल हो गए थे। पहले उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से ईएसआई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। मानेसर स्थित ईएसआई अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को भंडारी लाल की मौत हो गई थी। स्वजन व ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान स्थल पर ले गए थे। इसी दौरान कसौला थाना पुलिस भी श्मशान स्थल पर पहुंच गई थी और हादसे में घायल होने व मेडिको लीगल रिपोर्ट कटने का हवाला देकर शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले आई थी। देर होने के कारण शनिवार को डॉक्टर ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया था। इस पर ग्रामीणों ने अतिरिक्त उपायुक्त आशिमा सांगवान से उपायुक्त कैंप कार्यालय में मुलाकात की थी। अतिरिक्त उपायुक्त ने लापरवाही करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। भंडारी लाल के बेटे राजकुमार ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। कसौला थाना पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed