{"_id":"6744d6263872cd4e020aea44","slug":"information-given-on-cancer-prevention-in-mega-health-camp-rewari-news-c-198-1-rew1001-212015-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मेगा हेल्थ कैंप में कैंसर से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मेगा हेल्थ कैंप में कैंसर से बचाव की दी जानकारी
Tue, 26 Nov 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 10रेवाड़ी। कैंप में पहुंचने पर एकत्रित हुए अतिथि गण व अन्य। स्रोत : संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड पर स्थित मनचंदा ईडन गार्डन सोसायटी में लायंस क्लब रेवाड़ी पॉजिटिव हेल्थ की ओर से मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। साथ ही कैंसर से बचाव की जानकारी दी गई।
क्लब संरक्षक डॉ. आदेश सक्सेना व क्लब निदेशक डॉ. संजीव अरोड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित कैंप में बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार मुख्य अतिथि और सिविल सर्जन रेवाड़ी डॉ. सुरेंद्र यादव, डिप्टी सिविल सर्जन रेवाड़ी डॉ. अशोक और कमला नर्सिंग होम से डॉ. नरेंद्र सिंह यादव विशिष्ट अतिथि रहे। कैंप में गुड़गांव से अश्वनी सक्सेना, डॉ. वर्मा, डॉ. गजेंद्र यादव, सिविल हॉस्पिटल रेवाड़ी, रेड क्रॉस सोसाइटी और ह्यूमन हेल्प वेलफेयर ट्रस्ट से टीम उपस्थित रही। गुड़गांव से निदेशक डॉ. स्वरूपा मित्रा ने उपस्थित लोगों को कैंसर के बारे में जागरूक करते हुए नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।
विशेषज्ञों ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण शरीर के विभिन्न हिस्सों में होने वाले कैंसर से बचाता है। यह टीका 9 से 26 आयु वर्ष के लोगों को लगाया जाता है। सचिव हर्ष पसरीचा ने बताया कि कैंप में 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं, इस दौरान 50 से अधिक बच्चों को एचपीवी वैक्सीनेशन टीकाकरण, 28 महिलाओं का मैमोग्राफी टेस्ट, बुजुर्गों की देखभाल विशेषज्ञ डॉ. आकाश जायसवाल द्वारा 24 वरिष्ठ नागरिकों का निशुल्क परामर्श और 100 से अधिक लोगों की रक्त जांच नि:शुल्क की गई। इस मौके पर क्लब प्रधान अर्पित गुप्ता, सचिव हर्ष पसरीचा, कोषाध्यक्ष अंकेश भार्गव, पूर्व प्रधान डॉ. अक्षय सक्सेना, उप प्रधान डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. मित्रा सक्सेना, डॉ. आंचल सक्सेना, निखिल मौजूद रहे।