फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Income Tax Department extended the date for filing returns

आयकर विभाग की ओर से रिर्टन दाखिल करने की तिथि बढ़ाई

Mon, 04 Oct 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department extended the date for filing returns
रिटर्न भरते सीए संजीव जैन। संवाद - फोटो : Rewari
आयकर विभाग की ओर से पोर्टल पर आ रही दिक्कत के चलते रिटर्न भरने की तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब नॉन ऑडिट के लिए रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर और ऑडिट वालों के लिए 15 फरवरी 2022 कर दी गई है। पोर्टल पर करीब चार माह से अपडेट करने के बाद भी आ रही दिक्कत की वजह से रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ाई गई है। रिटर्न भरने की अंतिम तिथि पहले 15 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई थी। अब रिटर्न दाखिल करने की तिथि दिसंबर से फरवरी तक कर दी गई है। सीए की माने तो कई ऑप्शन ऐसे हैं जो अभी दिखाई ही नहीं रहे हैं। ऐसे में रिटर्न दाखिल करने में उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्लो चल रहा पोर्टल
पोर्टल के धीमा चलने के कारण रिटर्न दाखिल करने में काफी समय लग रहा है। सीए के अनुसार पोर्टल पर लॉगइन की समस्या निरंतर चल रही है। कुछ रिटर्न जमा हो रहे हैं तो कुछ की रिटर्न भरने के बाद भी पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रही है। इस कारण दोबारा से रिटर्न भरने की प्रक्रिया की जाती है। रिटर्न भरने के बाद ई वेरिफाई की जाती है। उसमें भी समस्या सामने आ रही है। डॉक्युमेंट वेरिफाई होने में समस्या आ रही है। जिन्हें टैक्स रिफंड लेना है उन्हें परेशानियों के चलते महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा 143 (1) इंटीमेशन ऑर्डर नहीं खुल रहे हैं। आईटीआर फॉर्म 3, 4, 5 व 7 अभी उपलब्ध नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

ऑडिट के फॉर्म अभी तक नहीं हुए रिलीज
आयकर विभाग की ओर से ऑडिट कराने की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2022 है, जबकि ऑडिट के बाद रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 15 फरवरी दी गई है। सीए के अनुसार कंपनी के रिटर्न भरने में समस्याएं आ रही हैं। इसके अलावा विवाद से विश्वास स्कीम का टैब भी पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है। इसके अलावा फॉर्म-15 सीए, ऑनलाइन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय लग रहा रिटर्न भरने में
रिटर्न भरने के दौरान काफी समय लग रहा है। तकनीकी खामियों के चलते आयकर विभाग ने अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। इसके अलावा एक बार रिटर्न भरने के बाद पोर्टल पर दिखाई नही देने से दोबारा से रिटर्न जमा करानी पड़ रही है। तकनीकी खामी के चलते बहुत ही कम लोग रिटर्न दाखिल कर पाए है।
संजीव जैन, सीए
ई-वेरिफिकेशन में हो रही परेशानी
पोर्टल स्लो होने के कारण काफी समस्याएं आ रही है। रिटर्न भरने के बाद ई- वेरिफिकेशन नही होने से दोबारा से प्रक्रिया को दोहराना पड़ रहा है। टैक्स पेयर्स को रिफंड लेने में भी काफी इंतजार करना पड़ रहा है। बाकी टैक्स भरने के लिए चालान जनरेट हो रहे है। टीडीएस भरने में भी कोई समस्या नही है।

हेमांशु कौशिक, सीए
नही हुए ऑडिट फॉर्म रिलीज
ऑडिट भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी रखी गई है, लेकिन अभी तक ऑडिट फॉर्म रिलीज नहीं हो पाए हैं। रिटर्न भरने के दौरान एरर की समस्या सामने आ रही है। ऑडिट करवाने के बाद 15 फरवरी तक रिटर्न भरने की अंतिम तारीख दी गई है। इसके अलावा रिटर्न भरने के दौरान बेसिक सूचना रिटर्न में प्री फील्ड होती है। रिटर्न भरने के दौरान पोर्टल पर काफी बार शो नहीं हो पा रही है।
अमित कुमार, प्रधान, सीए एसोसिएशन रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed