{"_id":"698f6f3f19647bfbd40f023f","slug":"igu-students-won-seven-awards-at-the-youth-festival-rewari-news-c-198-1-fth1001-233543-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवा महोत्सव में आईजीयू के विद्यार्थियों ने जीते सात पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवा महोत्सव में आईजीयू के विद्यार्थियों ने जीते सात पुरस्कार
Sat, 14 Feb 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो : एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में पुरस्कार जीतने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित क
- फोटो : टूंडला में महाराजा सूरजमल की शोीाायात्रा निकालते जाट समाज के लोग संवाद
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने एआईयू के 39वें इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते विभिन्न प्रतियोगिताओं में सात पुरस्कार जीते।
यह महोत्सव 3 से 7 फरवरी तक महर्षि मार्कंडेश्वर डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय मुलाना में आयोजित किया गया। निदेशक छात्र कल्याण प्रो. अदिति शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 27 में से 26 विधाओं में 60 सदस्यीय दल के साथ भाग लिया जिसमें 40 विद्यार्थी, 17 अकंपनिस्ट और तीन कंटीजेंट इंचार्ज शामिल थे।
हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लगभग 30 विश्वविद्यालयों की भागीदारी से प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन आईजीयू के विद्यार्थियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय को माइम में द्वितीय, समूह लोक नृत्य में तृतीय, वन एक्ट प्ले में चतुर्थ, जबकि क्रिएटिव कोरियोग्राफी, स्किट, समूह गीत (भारतीय) और समूह गीत (पश्चिमी) में पंचम स्थान प्राप्त हुआ। यह अब तक विश्वविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है।
विशेष उपलब्धि यह रही कि माइम टीम और हरियाणवी समूह लोक नृत्य टीम का चयन एआईयू नेशनल यूथ फेस्टिवल, चेन्नई (10 से 14 मार्च) के लिए हुआ है। विजेता टीम के विश्वविद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने नेशनल यूथ फेस्टिवल के लिए टीम को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कंटीजेंट इंचार्ज डॉ. कुसुम यादव, डॉ. नवनीत कौशल, डॉ. अनीता यादव, डॉ. सुशांत यादव सहित छात्र कल्याण विभाग की टीम को बधाई दी गई।
आरपीएस कॉलेज के सांस्कृतिक इंचार्ज रमेश सापड़ा, नृत्य कोरियोग्राफर सागर सैनी और निर्देशक रविंद्र को भी सम्मानित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।