फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   IGU students left for adventure camp

Rewari News: साहसिक शिविर के लिए रवाना हुए आईजीयू के छात्र

Tue, 05 Nov 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
IGU students left for adventure camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के छात्रों का एक दल राज्य एडवेंचर (साहसिक) शिविर के लिए सोमवारको जोश और उत्साह के साथ रवाना हुआ।
यह शिविर जिस्पा (हिमाचल प्रदेश) में 5 नवंबर से 14 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें विश्वविद्यालय से हर्ष, आशीष, अनिरुद्ध, तरुण, केशव और राजकीय महाविद्यालय, खरखड़ा से अभिषेक और अभय इस शिविर में आईजीयू का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों में साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक भूमिका निभाना है। यह शिविर 10 दिनों तक चलेगा और इसमें प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र भाग ले रहे हैं।
इस दौरान छात्र ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रिवर क्रॉसिंग, रैपलिंग और अन्य साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इससे न केवल उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी बल्कि टीम वर्क और नेतृत्व कौशल भी विकसित होंगे। शिविर के लिए छात्रों के चयन प्रक्रिया में उनके शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक दृढ़ता और उनके पिछले शैक्षणिक प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया है। आईजीयू के छात्रों को इस शिविर में भाग लेने के लिए चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेपी यादव ने इस अवसर पर छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के एडवेंचर शिविर छात्रों शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. करण सिंह ने कहा कि शिविर से छात्रों में आत्मविश्वास और अनुशासन का संचार होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों का समग्र विकास होता है और ये भविष्य में भी उनके जीवन के हर क्षेत्र में लाभकारी साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed