{"_id":"68f3d7335a082fc5e70ee6d4","slug":"if-the-culprit-of-misbehavior-is-not-caught-then-there-will-be-a-big-movement-rewari-news-c-198-1-rew1001-227695-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बदसलूकी के दोषी को नहीं पकड़ा गया तो होगा बड़ा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बदसलूकी के दोषी को नहीं पकड़ा गया तो होगा बड़ा आंदोलन
Sat, 18 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 25रेवाड़ी। लघु सचिवालय में सीटीएम जितेंद्र कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते भा
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की टीम ने शनिवार को लघु सचिवालय में सीटीएम जितेंद्र कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर चेतावनी दी कि अगर 25 अक्तूबर तक गुरुनाम सिंह चढ़ूनी के साथ बदसलूकी करने वाले अधिकारी को निलंबित नहीं किया या तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
प्रधान समय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले कुरुक्षेत्र में भ्रष्ट अधिकारियों ने सरदार गुरनाम सिंह चढूनी के साथ बदसलूकी की। इस दौरान गुरनाम सिंह चढूनी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। सरकार से वार्ता के बाद समझौता हुआ कि दोषी अधिकारी को 25 अक्तूबर तक निलंबित किया जाएगा और किसानों की धान उठान संबंधी मांगें मानी जाएंगी।
प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा तक उस भ्रष्ट अधिकारी को निलंबित नहीं किया गया तो यूनियन प्रदेश स्तरीय बैठक में बड़ा निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि यूनियन किसी भी हालत में किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर समय सिंह प्रधान ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व इस घटना को जातीय रंग देने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि किसान-मजदूर की कोई जात नहीं होती। उ ज्ञापन के माध्यम से यूनियन ने सरकार से मांग की कि दोषी अधिकारी को तुरंत बर्खास्त किया जाए, अन्यथा 25 तारीख को राज्यभर में आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर राजेंद्र कुमार गेरा, लाल सिंह मास्टर, पुरुषोत्तम साहब, बाबूलाल रोडवेज, राजकुमार एससी सेल, शीशराम ओपी लोहाणा, श्याम सुंदर, जयपाल भगत, रोशन लाल दरोगा, महिला जिला प्रधान मुन्नी बूढ़पुर और मनीषा यादव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।