फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If sex ratio does not reach 600 then FIR will be fixed against the doctor: DC

लिंगानुपात 600 तक नहीं पहुंचा तो डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर तय : डीसी

Sat, 23 Oct 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
If sex ratio does not reach 600 then FIR will be fixed against the doctor: DC
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त यशेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : Rewari
उपायुक्त यशेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिले में लिंगानुपात, डेंगू, कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला सचिवालय सभागार में समीक्षा बैठक की गई। उपायुक्त ने जिले के सभी एसएमओ को निर्देश दिए कि सीएचसी स्तर पर जिन गांवों में लिंगानुपात 400 से कम है उनका लिंगानुपात सुधारने के लिए पूरी तत्परता व निगरानी से काम करें। उन्होंने कहा कि जनवरी-2022 के पहले सप्ताह में फिर से लिंगानुपात को लेक बैठक की जाएगी। यदि इस अवधि के दौरान इन गांवों में लिंगानुपात 400 से 600 तक नहीं पहुंचा तो स्वास्थ्य विभाग के संबंधित चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज अवश्य लगवाएं
उपायुक्त ने कहा कि जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन का कार्य तेजी से किया जा रहा है और वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। जिन लोगों ने अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे सभी अपनी दूसरी डोज अवश्य लगवाएं ताकि संभावित तीसरी लहर के दुष्प्रभाव से बचा जा सके।
विज्ञापन

डेंगू की रोकथाम के लिए करवाएं फॉगिंग कार्य
उपायुक्त ने डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संयुक्त रूप से कार्य कर डेंगू रोकथाम के लिए फॉगिंग, सफाई का कार्य करवाएं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद व नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका के कर्मचारी गमलों, टायरों इत्यादि में जमा पानी व साफ-सफाई का कार्य दो दिन में करें तथा सुबह-शाम पार्कों व रिहायशी क्षेत्रों में फॉगिंग का कार्य भी करवाया जाए ताकि डेंगू का मच्छर पनपने न पाएं और इस बीमारी पर रोक लगाई जा सके। उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू वायरल के लिए गांव के नंबरदारों व ग्राम सचिवों की मदद से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए तथा लोगों को साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव के लिए डेंगू जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में जमे बरसात के पानी को 25 अक्तूबर तक निकाले
डीसी ने जिले के जिन गांवों में बरसात के कारण खेतों में पानी जमा है उस पानी को तुरंत निकालने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 25 अक्तूबर तक सभी खेतों से पानी निकलवाएं ताकि किसान अपनी आगामी फसल की बिजाई कर सकें। बैठक में डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ एचपी बंसल, सीएमओ डॉ कृष्ण कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ विजय प्रकाश, डॉ विकास, डॉ वंदना, डॉ सरोज, डॉ अमन, डॉ अजीत, नगर परिषद सचिव रेवाडी, सचिव नगर पालिका बावल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed