फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If 33 buses are found, the fleet will be complete

Rewari News: 33 बसें मिलें तो पूरा होगा बेड़ा

Thu, 04 Jan 2024 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
If 33 buses are found, the fleet will be complete
बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
रेवाड़ी। डिपो को हाल ही में कैथल से 10 नई बसें मिली हैं। इसके साथ ही डिपो के पास कुल 144 बसें हो गई हैं। इनमें 35 बसें किलोमीटर स्कीम की तथा 109 रोडवेज की हैं। लेकिन अभी भी 33 बसों की जरूरत है। इन बसों के मिलने के बाद बसों का बेड़ा पूरा हो जाएगा। डिपो को कुल 177 बसों की स्वीकृति है। बसों की पूर्ति न होने से महेन्द्रगढ़, नारनौल, रोहतक, झज्जर, दिल्ली, चंडीगढ़ व जयपुर समेत कई रूट के फेरे प्रभावित हो रहे हैं। अभी तक की बसों के लिए 140 ड्राइवर और 200 कंडक्टर की व्यवस्था है, मगर जरूरत 180 ड्राइवर और 240 कंडक्टरों की है। यानी जरूरत पूरी करने के लिए रोडवेज को अभी 40 ड्राइवर और 40 कंडक्टर चाहिए। रेवाड़ी में रोजाना बसों से करीब 20 हजार के आसपास यात्री सफर करते हैं। त्योहारी सीजन में यह आंकड़ा 30 हजार के आसपास पहुंच जाता है। करीब 12 लाख रुपये का राजस्व होता है।
विज्ञापन


इस साल इलेक्ट्रिक बसों के मिलने की उम्मीद

रेवाड़ी डिपो को 50 इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। करीब 13.94 करोड़ रुपये की लागत से चार्जिंग स्टेशन बनवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि इस साल नई इलेक्ट्रिक बसें मिल जाएंगी।
विज्ञापन


नई बसों में ड्राइवर और कंडक्टर की कमी

रोडवेज को हाल ही में 10 नई बसें मिली हैं, जो कैथल डिपो से मंगाई गई हैं। निदेशालय ने इन बसों को तो भेज दिया, लेकिन इनके साथ में ड्राइवर और कंडक्टर नहीं भेजे गए। रोडवेज के कर्मचारियों के मुताबिक डिपो में पहले से ही ड्राइवर और कंडक्टर की कमी है, लेकिन इसके बावजूद नई बसों के साथ नए ड्राइवर न भेजने से और ज्यादा परेशानी खड़ी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

निदेशालय की ओर से जल्द नए ड्राइवर और कंडक्टर भेजे जाने की उम्मीद है। मांग की गई है। -कृष्ण चंद, डीआई, रोडवेज रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed