{"_id":"66e491420f428b1ab50a59d7","slug":"i-will-go-to-gokul-get-the-darshan-of-lala-devotees-dance-to-the-bhajan-rewari-news-c-198-1-rew1001-209299-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मैं तो गोकुल जाऊंगी, लाला के दर्शन पाऊंगी.. भजन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मैं तो गोकुल जाऊंगी, लाला के दर्शन पाऊंगी.. भजन पर झूमे श्रद्धालु
Sat, 14 Sep 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 7रेवाड़ी। गणेशोत्सव में सांस्कृतिक डांस की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर की प्रमुख कॉलोनी टीपी स्कीम 9 में चल रहे गणेश उत्सव में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। वहीं गायकों ने भजन सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैं तो गोकुल जाऊंगी, लाल के दर्शन पाऊंगी.. भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे।
समिति के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि वीरवार की रात टीपी स्कीम कांप्लेक्स कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि मुकेश भट्टेवाले, विशिष्ट अतिथि रामवतार शर्मा व सुरेंद्र अग्रवाल ने गणपति दरबार में दीपार्चन किया। उन्होंने धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति बधाई दी। इसके बाद बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया। बाल कलाकार तृष, हिनाया, तिया, तेजल, खुशप्रीत, तनिष्का व हंसिका, दितिका, रुहान, सैनी, राघव माटा, दृशा, हिमान्या, काशवी आदि ने नृत्य व कविता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
तनिषा आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने कृष्ण जन्म से लेकर गाय चराने व रास रचाने के दृश्यों की शानदार प्रस्तुति दी। ओ राधा तेरी मीठी लागे छाछ.., कन्हैया मत पकड़ै मोरो हाथ.., छोटी छोटी गैयां, छोटे छोटे ग्वाल आदि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन
समिति संरक्षक सतीश अग्रवाल, प्रधान मुकेश अग्रवाल, उपप्रधान अनिल सैनी, विनय मलिक, संजय गोयल , बलवंत सिंह समेत सदस्यों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। महिला समिति की ओर से रेखा अग्रवाल, मधु भुटानी व पूनम यादव की टीम ने कलश यात्रा के लक्की ड्रा की विजेताओं को सम्मानित किया गया।