फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hukumchand withdrew his nomination, four candidates are in the fray for the post of President.

Rewari News: हुकुमचंद ने नामांकन लिया वापस, अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में

Fri, 14 Feb 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 14 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Hukumchand withdrew his nomination, four candidates are in the fray for the post of President.
बार चुनाव में नामांकन पत्र वापस लेने के दिन कार्रवाई करते निर्वाचन अधिकारी। स्रोत : एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बार एसोसिएशन के चुनाव में एक प्रत्याशी के नामांकन पत्र वापस लेने पर अब अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। इसके साथ ही बार एसोसिएशन के चुनाव में पांच पदों के लिए अब 14 प्रत्याशी मैदान में शेष बचे हैं। इस बार चुनाव दो पूर्व प्रधानों की प्रतिष्ठा के साथ ही लड़ा जा रहा है। जिसको लेकर वकीलों में खासी दिलचस्पी बनी हुई है।

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी सतीश डागर, अश्विनी कुमार तिवारी, चौधरी चरण सिंह, चंदन सिंह यादव, नरेश कुमार यादव, शमशेर सिंह यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर हुकम चंद यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। प्रधान पद के लिए अब गजराज सिंह, शमशेर यादव, सुजान सिंह, विश्वामित्र यादव, उप प्रधान पद के लिए सत्यपाल, सुमन यादव, विजय यादव व सचिव पद के लिए मनोज कुमार, रमेश कुमार, सुखराम मैदान में हैं।
विज्ञापन

सह सचिव पद के लिए मोनू कुमार, सपना कुमारी तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए चिराग शर्मा व रोहित यादव आमने-सामने मैदान में अपना भाग्य आगामी 28 तारीख को आजमाएंगे। जिला बार के चुनाव की निर्वाचन टीम के सदस्यों ने बताया कि 1876 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पांच पदों के लिए अपनी बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

बावल बार में आमने-सामने का मुकाबला

बावल। बावल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए आमने-सामने दो प्रत्याशी तीन पदों पर मैदान में आ गए हैं। नामांकन पत्र के वापसी के दिन प्रधान पद के लिए प्रीतम सिंह एवं स्वयंवर, उप प्रधान पद के लिए नितेश कुमार व सरिता सह सचिव पद के लिए जयपाल व लव भारद्वाज की आमने-सामने की टक्कर है। चुनाव अधिकारी राहुल जोशी ने बताया कि 28 फरवरी को चुनाव बावल बार एसोसिएशन में सुबह 8 बजे से 4 बजे तक कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed