फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hotels and restaurants inspected for Republic Day

Rewari News: गणतंत्र दिवस को लेकर की होटल-ढाबों की जांच

Wed, 21 Jan 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 21 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hotels and restaurants inspected for Republic Day
​होटल में रजिस्टर की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए मंगलवार को सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न होटलों, ढाबों व गेस्ट हाउसों मेें जांच की गई और संचालकों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस के विभिन्न थानों को टीमों द्वारा जिलेभर में दूसरे राज्यों से आए लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि यदि किसी भी जगह पर कोई भी व्यक्ति बिना पहचान के रहता हुआ मिलता है तो उसके साथ-साथ सराय, होटल, धर्मशाला संचालक के खिलाफ भी कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल, धर्मशालाओं का रिकॉर्ड चैक करते हुए संचालकों को हिदायत दी कि होटल या धर्मशाला में रुकने वाले की आईडी, आधार कार्ड आदि अच्छे से चैक करके रजिस्टर में एंट्री करें और आगंतुकों को आईडी की प्रति अपने पास रिकॉर्ड में अवश्य रखें।

इसके अलावा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति को अपने क्षेत्र में कोई संदिग्ध किस्म का व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed