फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Heat starts showing temperature, temperature exceeds 42 degrees

गर्मी दिखाने लगी तेवर, तापमान 42 डिग्री के पार

Wed, 28 Apr 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Heat starts showing temperature, temperature exceeds 42 degrees
मौसम में बदलाव से गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री व न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। इस सीजन की भीषण गर्मी ने दोपहर में जनजीवन प्रभावित कर दिया। तपती गर्मी से दोपहर में आसमान से आग बरसती प्रतीत हुई। इससे दोपहर में शहर के विभिन्न बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। वहीं आंखों की एलर्जी के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हुईं। पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। हालांकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी एवं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की कई है। इसके अलावा जिले के काफी इलाकों के लोगों में पेयजल की किल्लत भी गहराने लगी है।
विज्ञापन

बता दें कि पहाड़ों पर बर्फबारी और मौसम में बदलाव का असर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ रहा है। दिन में धूप में काफी तेजी थी, जिसके चलते गर्मी का असर बढ़ा है। बाजार में लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास कर रहे थे तो जगह-जगह तरबूज और खरबूजे की ढेरियां लगी हुई हैं। इन दिनों लोग नारियल पानी और शिकंजी का ज्यादा सेवन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच दिन का तापमान
पिछले पांच दिनों से अधिकतम तापमान कहर बरपा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को भी अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस था। 24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस था।

सावधानियां जरूरी : डॉ. रणबीर
चिकित्सक डॉ. रणबीर ने कहा कि बदलते मौसम, तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के चलते हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, श्वास, दमा, अस्थमा व कई प्रकार की अन्य गंभीर बीमारियों से प्रभावित मरीजों, बुजुर्गों, छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। मौसम के अनुसार खान-पान, रहन सहन में बदलाव करने, अपने घरों के आसपास सफाई रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed