फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Heat persists even at night; mercury crosses 41 degrees, likely to reach 45 next week.

Rewari News: रात में भी गर्मी, पारा 41 डिग्री के पार, अगले सप्ताह 45 तक पहुंचने के आसार

Fri, 17 Apr 2026 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Heat persists even at night; mercury crosses 41 degrees, likely to reach 45 next week.
रेवाड़ी। वीरवार को सुबह से ही गर्म हवा चलने से मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती स्कूल की छात्राएं। संव
रेवाड़ी। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। अब रात के समय भी ठंड का असर खत्म होता जा रहा है और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई थी। अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट के साथ 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। वहीं हवा में नमी घटकर 22 प्रतिशत रह गई जिससे गर्मी का असर और बढ़ गया। पहले पखवाड़े में लगातार हुई बारिश के कारण मौसम ठंडा बना हुआ था लेकिन अब तापमान सामान्य स्तर की ओर बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

दोपहर के समय सड़कों पर भीड़ कम नजर आने लगी है और लोग तेज धूप से बचने के लिए घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं।
बॉक्स
बिजली की खपत बढ़ी, पावर कट की आशंका
गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी और पंखों का इस्तेमाल भी तेजी से बढ़ा है। आने वाले दिनों में कूलर भी चलने लगेंगे। इसके चलते बिजली की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। शहर में रोजाना बिजली की खपत बढ़कर करीब 75 लाख यूनिट तक पहुंच गई है जो जल्द ही 80 लाख यूनिट के पार जा सकती है। यदि आपूर्ति सामान्य नहीं रही तो पीक समय में बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आंशिक बादल और बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो-तीन दिन तक आंशिक या घने बादल छा सकते हैं। हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है लेकिन इससे तापमान में खास गिरावट की उम्मीद नहीं है। अगले सप्ताह तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिससे गर्मी और अधिक तेज हो जाएगी। रात के समय भी गर्मी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं मच्छरों का प्रकोप भी नींद में खलल डाल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed