फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Havoc of robbers

बेखौफ बदमाशों का कहर, 24 घंटे में तीन वारदात

Sun, 12 Oct 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Oct 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन

कस्बे में बाइक सवार बदमाशों का कहर बढ़ रहा है। लोग दहशत में हैं। शुक्रवार को दिनदहाडे़ एक छात्रा से बदमाश चेन झपट ले गए थे, वहीं सेक्टर चार और छह में बदमाशों ने तीन और वारदातों को अंजाम दिया। तेजी से बढ़ रही वारदातों को लेकर आरडब्लूए ने पुलिस प्रशासन के प्रति रोष जताते हुए सेक्टरों में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन


पिस्तौल दिखा लूटने की कोशिश
कस्बे के सेक्टर चार से शुक्रवार रात को अपने मकान के पास मोबाइल पर बात करते हुए लखपत से बाइक सवार दो युवकों ने लूट की कोशिश की। लखपत सिंह के अनुसार वह बदमाशों से उलझ गया। इसी दौरान एक बदमाश ने पिस्तौल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी, लेकिन विरोध को देखते हुए वहां से भाग गए।
विज्ञापन



युवती से मोबाइल छीना
सेक्टर चार के निकट पैदल अपने घर की ओर जा रही कृष्ण यादव की बेटी अन्नू से बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीन ले गए। जाते-जाते बाइक सवार बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा का कहना है कि बदमाशाें के पास हथियार भी था।   
विज्ञापन
विज्ञापन



दिनदहाड़े बाइक की चोरी
सेक्टर छह से शनिवार दोपहर दिनदहाड़े अज्ञात बदमाश एक बाइक चुरा ले गए। दिनेश वालिया ने बताया कि उसने बाइक मकान के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो बाइक वहां से गायब मिली।


गश्त बढ़ाई जाएगी
आरोपियों को दबोचने और लोगों की सुरक्षा के लिए सेक्टरों में गश्त बढ़ाई जाएगी। सेक्टरवासियों को भी सतर्क रहते हुए बदमाशों को काबू करने में मदद करनी चाहिए। - रणबीर, सेक्टर छह प्रभारी, धारूहेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed