फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Majra AIIMS tender final in Rewari

Haryana: रेवाड़ी वालों के लिए खुशखबरी, माजरा एम्स का टेंडर फाइनल, 1,231 करोड़ से होगा निर्माण

Sat, 30 Dec 2023 09:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 09:51 PM IST
सार

एलएनटी कंपनी 22 माह में एम्स का निर्माण काम पूरा  करेगी। नए साल पर रेवाड़ी के लोगों को सरकार ने तोहफा दिया है। 

विज्ञापन
Haryana: Majra AIIMS tender final in Rewari
AIIMS एम्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तमाम सियासी उठापटक के बाद आखिरकार माजरा एम्स का टेंडर फाइनल हो गया है। एम्स का निर्माण एलएनटी कंपनी करेगी। एम्स निर्माण पर करीब 1,231 करोड़ रुपये की लागत आएगी। 22 महीने के अंदर निर्माण एजेंसी को काम पूरा करना होगा।

विज्ञापन


15 दिसंबर को एम्स निर्माण का मामला हरियाणा विधानसभा में भी गूंजा था। इस पर सीएम मनोहर लाल ने कहा था कि जल्द ही टेंडर फाइनल कर दिया जाएगा। यही नहीं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी कहा था कि जैसे ही टेंडर फाइनल होगा उसके बाद प्रधानमंत्री के आने की भी तिथि घोषित कर दी जाएगी। अब टेंडर फाइनल हो चुका है। एलएनटी कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी हो चुका है।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री ने पहले ही दिए थे संकेत
एम्स की निर्माण प्रक्रिया को लेकर सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने 28 दिसंबर को ही संकेत दे दिए थे। दरअसल, मंत्री बनवारी लाल गांव कुंडल में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। मंत्री ने एम्स निर्माण को लेकर विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कहते हुए इलाके को एम्स की सौगात के लिए निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू होने की बात कही थी। दूसरी ओर 90 दिन से एम्स निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवाने को लेकर धरने पर बैठी संघर्ष समिति की तरफ से अब कहा गया है कि आंदोलन रंग लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में हुई थी घोषणा, केंद्र ने 2019 में अंतरिम बजट में किया था शामिल
रेवाड़ी के कस्बा बावल में जुलाई 2015 में आयोजित रैली के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मनेठी गांव में एम्स बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए मनेठी की पंचायत की तरफ से 210 एकड़ से ज्यादा जमीन दी गई। कई साल ये घोषणा फाइलों में ही अटकी रही। करीब एक साल तक मनेठी के ग्रामीणों ने एम्स के लिए संघर्ष किया। उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में मनेठी में एम्स बनाने की घोषणा की थी, लेकिन इसी बीच वन सलाहकार समिति की तरफ से मनेठी की जमीन को वन क्षेत्र बताते हुए उस पर आपत्ति लगा दी गई। पर्यावरण विभाग की आपत्ति के चलते इस जमीन को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद साथ लगते माजरा गांव के ग्रामीणों ने एम्स के जमीन की पेशकश की। सरकार ने पंचायती जमीन के साथ ही गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण भी किया।

कई जिलों को होगा फायदा, 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
रेवाड़ी में एम्स के बनने के बाद यहां के लोगों को खासकर रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, रोहतक, झज्जर, मेवात, पलवल व फरीदाबाद समेत राजस्थान के अलवर आदि जिलों को भी इसका फायदा मिलेगा। एम्स में प्रत्यक्ष रूप से करीब 3000 और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत हरियाणा को केंद्र सरकार की ओर से सौगात मिलेगी। एम्स 750 बिस्तरों का अस्पताल होगा।


तमाम प्रयासों से माजरा एम्स रेवाड़ी का टेंडर फाइनल हो गया है। एलएनटी कंपनी एम्स का निर्माण करेगी। 1231 करोड़ की लागत से एम्स का निर्माण होगा। -राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed