फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Har Hit Store and Vita booth scheme is beneficial: Dr. Banwari Lal

हर हित स्टोर व वीटा बूथ योजना लाभदायक : डॉ. बनवारी लाल

Tue, 03 Jan 2023 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Har Hit Store and Vita booth scheme is beneficial: Dr. Banwari Lal
रेवाड़ी। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि सहकारी फेडरेशन द्वारा राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए वीटा बूथ एवं हर हित स्टोर खोलने की बेहतर योजना क्रियान्वित की जा रही है। सरकार ने 1000 हर हित स्टोर एवं वीटा बूथ खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। युवाओं को आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का कोई भी पात्र व्यक्ति हर हित स्टोर खुलवाने का विकल्प चुनता है तो डेयरी फेडरेशन द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के युवाओं को प्रतिभूति राशि में भी छूट देने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकार बिना किसी प्रतिभूति राशि के युवा हर हित स्टोर लेकर आजीविका के लिए स्थायी आमदनी का जरिया बनाकर अपना भविष्य सुखद एवं सुखमय बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर हित स्टोर के लिए युवाओं को बैंक ऋण की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। हर हित स्टोर खोलने के लिए पात्र व्यक्ति के पास ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में किराए या खुद का 200 वर्ग फुट का स्थान होना चाहिए। पात्र व्यक्ति की आयु 18 से 55 साल व शैक्षणिक योग्यता केवल दसवीं पास होनी जरूरी है।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने बताया कि वीटा बूथ खोलने के लिए लगभग दो लाख 70 हजार रुपये तक लागत आती है। इसमें दुकान के रैक व पैक्ड सामान की लागत भी शामिल होती है। इस स्कीम के तहत हरियाणा एग्रो 15 प्रतिशत और बैंक 85 प्रतिशत ऋण प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि वीटा बूथ खोलने के लिए 12 बाई 12 वर्ग फीट में वीटा का बूथ स्थापित किया जा सकता है। अंत्योदय पात्र से केवल दस हजार रुपये व सामान्य श्रेणी के आवेदक से सिक्योरिटी के रुप में 50 हजार रुपये की राशि ली जाती है। इसके लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास व उम्र कम से कम 18 व अधिकतम 55 साल तक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा डेयरी फेडरेशन के वीटा बूथ और हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज द्वारा हर हित स्टोर खोलने का बेहतर विकल्प युवाओं को दिया जा रहा है। एग्रो इंडस्ट्रीज का हर हित स्टोर और वीटा बूथ स्कीम प्रदेश में काफी लोकप्रिय हो रही है और युवाओं के लिए महत्वाकंाक्षी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed