फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Female students conveyed the message of de-addiction through a street play.

Rewari News: छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश

Mon, 07 Sep 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 07 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Female students conveyed the message of de-addiction through a street play.
रीजनल सेंटर की छात्राओं का हौंसला बढ़ाते सीएम नायब सैनी व विधायक। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर की छात्राओं ने राज्यस्तरीय नशा मुक्त मैराथन कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

छात्रा आरती, मनीषा, मोनिका, किस्मत, मोहिनी, दीक्षा सेन, अंशु, कुसुम, मुस्कान, भारती, पूनम, मुस्कान कुमारी, मुस्कान यादव, मेघा और राधिका ने नुक्कड़ नाटक के जरिये नशे के दुष्प्रभावों और युवा पीढ़ी पर पड़ने वाले गंभीर परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक को सीएम नायब सिंह सैनी व विधायकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद रीजनल सेंटर पहुंचने पर निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं सेंटर का गौरव बढ़ा रही हैं और उन्हें इन पर गर्व है। नुक्कड़ नाटक टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. अनिल कुमार ने भी छात्राओं को बधाई दी और भविष्य में और बेहतर तैयारी के साथ कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाटक सतीश मस्तान के निर्देशन में तैयार किया गया। छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी भी मौजूद रहे। मदन डागर और तरुण ने भी आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed