फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand made to the MLA to pave the Nandrampur Bas Road.

Rewari News: नंदरामपुर बास रोड पक्की कराने की विधायक से मांग

Mon, 07 Sep 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 07 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demand made to the MLA to pave the Nandrampur Bas Road.
50 साल से कच्चा पड़ा रास्ता। संवाद
धारूहेड़ा। गांव भटसाना में सोसाइटी ढाणी से नंदरामपुर बास रोड तक जाने वाली सड़क नंबर 172 करीब 50 वर्षों से कच्ची और जर्जर है। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। बारिश में जलभराव होने से सड़क पर कीचड़ हो जाता है जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रदीप कुमार ने बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार को पत्र भेजकर सड़क को पक्का करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन ग्रामीणों के साथ आमजन और स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। सड़क खराब होने से लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

बारिश होने पर कीचड़ और जलभराव से रास्ता खराब हो जाता है। कई बार छोटे बच्चों के लिए स्कूल तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। यह रास्ता लंबे समय से गांव के लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग बना हुआ है, इसलिए इसका पक्का निर्माण कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप कुमार ने विधायक से संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करवाकर रास्ते का जल्द निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जनहित से जुड़े इस मामले में जल्द संज्ञान लेकर रास्ते का पक्का निर्माण कराया जाएगा।

50 साल से कच्चा पड़ा रास्ता। संवाद

50 साल से कच्चा पड़ा रास्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed