फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tagor School team wins youth basketball competition.

Rewari News: यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में टैगोर स्कूल की टीम रही विजेता

Mon, 07 Sep 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 07 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tagor School team wins youth basketball competition.
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते खिलाड़ी। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से गांव संगवाड़ी में आयोजित जिलास्तरीय यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें बालक और बालिका वर्ग में 10 टीमों ने भाग लिया था। दोनों वर्गों में टैगोर स्कूल की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव भूड़ला निवासी पहलवान विनोद ने किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल का दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बालक वर्ग में संगवाड़ी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में भूड़ला की टीम उपविजेता रही। आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

रेवाड़ी बास्केटबॉल संघ के सचिव लख्मीचंद ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाना है। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से चयनित खिलाड़ी 11 सितंबर से झज्जर के बहादुरगढ़ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ की ओर से चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के आयोजन में रेवाड़ी बास्केटबॉल संघ के सदस्यों के साथ-साथ गांव संगवाड़ी के गणमान्य लोगों ने भी सहयोग किया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों में उत्साह का माहौल रहा। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में बास्केटबॉल को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed