{"_id":"6a9ef9fd898869fac50aa408","slug":"students-were-made-aware-of-cybersecurity-rewari-news-c-198-1-rew1001-245033-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के लिए किया जागरूक
Mon, 07 Sep 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। राजकीय महाविद्यालय बावल के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में जागृति योजना सशक्त युवा, मजबूत भारत के तहत विद्यार्थियों को कानूनी साक्षरता, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
सहायक प्रोफेसर राजनीति विज्ञान परविंदर ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, डिजिटल धोखाधड़ी, सामाजिक माध्यमों की सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में तकनीकी जानकारी के साथ सतर्कता भी जरूरी है।
कार्यक्रम में एंटी-रैगिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित ठगी, डीपफेक, साइबर प्रतिरूपण, पहचान की चोरी, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल भुगतान ठगी और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को संदिग्ध कड़ियों से बचने, गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा साइबर अपराध होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कानूनी साक्षरता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी लेफ्टिनेंट भूपेश यादव ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के लिए कानूनी और साइबर जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से परिवार और समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं की जानकारी भी दी गई। आयोजन में डॉ. किरण शर्मा, सुरेंद्र कुमार, इतिहास विभाग के समीर, ईश्वर प्रधान, डॉ. संतपाल सहित स्टाफ सदस्यों का सहयोग रहा।