फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The 'Seva Sankalp Abhiyan' will be conducted from September 17 to October 17.

Rewari News: 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलाया जाएगा सेवा संकल्प अभियान

Mon, 07 Sep 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 07 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The 'Seva Sankalp Abhiyan' will be conducted from September 17 to October 17.
रेवाड़ी। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले एक माह के सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन तक सेवा, जागरूकता, जनभागीदारी और विकास से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। डीसी ने सभी विभागों को अपने-अपने मॉड्यूल के तहत निर्धारित गतिविधियों की समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि 17 सितंबर की शाम बूथ स्तर पर प्रमुख सरकारी योजनाओं एवं कोविड-19 टीकाकरण के लाभार्थियों द्वारा आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में उन स्थानों पर भी आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परियोजनाओं का उद्घाटन अथवा शिलान्यास किया गया है। अमृत सरोवरों पर भी आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किए जाएंगे। इसी प्रकार गांव स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को अभियान से जोड़ा जाएगा।
डीसी ने बताया कि अभियान के तहत सपनों का भारत मॉड्यूल में सरकारी एवं निजी विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
नमो सेवा गाथा मॉड्यूल के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों तथा सामुदायिक केंद्रों में 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा कल्याणकारी योजनाओं तथा विकासात्मक बदलावों को प्रदर्शित करने वाली सरल भावनात्मक एवं संगीत आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति दी जाएगी।
वहीं आंगन का उत्सव के तहत 25 सितंबर से 7 अक्तूबर के बीच आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें माताओं, बच्चों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।
पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण संबंधी जानकारी का प्रसार करने के साथ बच्चों के लिए खेल, चित्रकला एवं गीत जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। फल एवं मिठाई वितरण, बाल पोषण से संबंधित कॉमिक पुस्तकों का वितरण तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने जैसी गतिविधियां भी होंगी।

कहानी बदलाव की में सामने आएगी सरकारी योजनाओं से बदली जिंदगी की तस्वीर
डीसी ने बताया कि कहानी बदलाव की मॉड्यूल के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। सभी विभाग अपने-अपने योजनागत लाभार्थियों की पहचान कर उनके अनुभव रिकॉर्ड करवाएंगे। इन वीडियो के माध्यम से सरकारी योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को सामने लाया जाएगा।


गांवों से जिला मुख्यालय तक पहुंचेगी सेवा ज्योति यात्रा:
सेवा ज्योति यात्रा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय तक मशाल यात्रा आयोजित की जाएगी। इसके लिए यात्रा का रूट निर्धारित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि सेवा मेरा योगदान’ मॉड्यूल के तहत नगर निकाय के सहयोग से जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, डिजिटल साक्षरता, साइबर जागरूकता, रक्तदान, पौधरोपण, वृद्धाश्रमों में सेवा सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी। इन कार्यक्रमों में कला, साहित्य, मीडिया, धार्मिक क्षेत्र तथा पद्म पुरस्कार से सम्मानित प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed