फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hang tight VII student teacher at the school had

शिक्षिका से तंग सातवीं के छात्र ने स्कूल में लगाई फांसी

Mon, 19 May 2014 12:42 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Mon, 19 May 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन

रोहड़ाई गांव के सातवीं क्लास के एक छात्र ने शिक्षिका से तंग आकर शनिवार को राजकीय स्कूल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें स्कूल की एक शिक्षिका पर प्रताड़ित करने और बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


छात्र के आत्मघाती कदम से हर कोई सन्न हैं। थाना रोहड़ाई पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर स्कूल  शिक्षिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव रोहड़ाई निवासी लक्ष्मण सिंह का बेटा रवि कुमार(12) गांव स्थित राजकीय स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। वह शनिवार को स्कूल गया था। वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट आया था। रवि शाम को करीब 6 बजे परिजनों को खेलने की बात कहकर चला गया था, लेकिन देर रात तक भी वह घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसे तलाश किया लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन रात भर उसे ढूंढते रहे। रविवार सुबह स्कूल का चौकीदार सफाई के लिए वहां पहुंचा तो एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सफाई कर्मचारी ने जंगले के अंदर झांककर देखा तो उसके होश फाख्ता हो गए। कमरे में लगे पंखे से बच्चे का शव लटका था।

उसने इसकी सूचना थाना रोहड़ाई पुलिस और गांव के सरपंच को दी। बच्चे के शव की सूचना पर रवि के परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से उतारा और उसकी तलाशी ली। तलाशी में रवि की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने स्कूल की शिक्षिका मोनिका पर बेवजह परेशान करने और बार-बार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर भेजा।

मैं आत्महत्या कर रहा हॅू
बकौल थाना पुलिस, किसी बच्चे द्वारा फांसी लगाए जाने का क्षेत्र में यह पहला मामला सामने आया है। बच्चे के कदम से हर कोई दंग है छात्र के पास मिले सुसाइड नोट का मजमून है कि मैडम मोनिका मुझे प्रताड़ित करती थी इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हॅू। छात्र की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। उसके पिता किसान है तथा वह अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसकी दो बहन और एक बड़ा भाई है।


शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज
थाना रोहड़ाई जांच अधिकारी एएसआई सूरजभान ने बताया कि बच्चे की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर शिक्षिका मोनिका के खिलाफ आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वह भी रोहड़ाई गांव की रहने वाली है। मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद असलियत सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed