{"_id":"65de1e06a2eb8de48c094d13","slug":"government-should-deposit-the-bhavantar-money-of-farmers-in-their-accounts-by-4th-samay-singh-rewari-news-c-198-1-rew1003-201345-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 तक किसानों के भावांतर के पैसे खाते में डाले सरकार : समय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 तक किसानों के भावांतर के पैसे खाते में डाले सरकार : समय सिंह
Tue, 27 Feb 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी, रेवाड़ी ने डीसी कैंप कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि अगर 4 मार्च तक किसानों के भावांतर के पैसे उनके खाते में नहीं ड़ाले तो यूनियन बड़ा आंदोलन करेगी।
प्रधान ने कहा सरकार सरसों खरीद की तारीख निश्चित तय करें ताकि किसानों को तीन-तीन दिन अनाज मंड़ियों में परेशान न होना पड़े। अगर सरकार ने सरसों खरीद और रेट निश्चित नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा यह ज्ञापन नहीं बल्कि सरकार को चेतावनी है। इस मौके पर किसान नेता वेद फोगाट, बाबूलाल, पुरुषोत्तम गोपालगढ़, रोशन लाल, देवेंद्र कालका, वजीर सिंह, महावीर सिंह, काजल कुमारी, भूपेश ढिल्लन व अन्य किसान नेता मौजूद रहे।