{"_id":"63276ab237932b6ab401fc36","slug":"gold-chain-broken-from-woman-s-neck-during-bhagwat-katha-rewari-news-rtk6584140102","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा के दौरान महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा के दौरान महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के ब्रह्मगढ़ परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। पीड़िता ने काफी तलाश की, लेकिन उसकी चेन कहीं नहीं मिली। इसके बाद महिला ने भाड़ावास गेट पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया है।
नई आबादी निवासी मंजू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे वह कथा सुनने के लिए बड़ा तालाब स्थित ब्रह्मगढ़ परिसर गई थी। शाम 7 बजे आरती के दौरान एक महिलाओं के समूह ने उनकी साड़ी का पल्ला झटक लिया। उन्होंने समझा कि भीड़ की वजह से ऐसा हुआ है। जब उनका ध्यान गले पर गया तो उनकी 26 ग्राम सोने की चेन गायब थी। उन्होंने कथा स्थल पर चेन को काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन चेन नहीं मिली। वहीं शुक्रवार को नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई भव्य कलश यात्रा के बीच ही दो अन्य महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी संतोष देवी का सोने का मंगलसूत्र और शिव कॉलोनी निवासी कमला देवी के गले से 2 तोला सोने की चेन तोड़ ली गई। 9 सितंबर को शहर के सेक्टर-4 स्थित सर्विस रोड पर एक निजी स्कूल की महिला टीचर के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली। मॉडल टाउन थाना पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं थाना प्रभारी शहर थाना सब इंस्पेक्टर संजय कुमार का कहना है कि भागवत कथा में लगे कैमरे चेक किए हैं। उसमें चेन तोड़ने वाली ऐसी घटना तो सामने नहीं आई है। पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।