{"_id":"640e0b81151b7f16270729d9","slug":"garbage-pile-caught-fire-created-panic-rewari-news-c-17-1-91251-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कूड़े के ढेर में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कूड़े के ढेर में लगी आग, मची अफरातफरी
Sun, 12 Mar 2023 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के ब्रास मार्केट स्थित हुडा पार्क के समीप रविवार दोपहर को अज्ञात कारणों के चलते कूड़ा के ढेर के पास पड़े ईंधन में अचानक आग लग गई, जिसके कारण आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही वहां भीड़ जुट गई, उधर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की दो गाडि़यां मौके पर पहुंचीं। दमकल के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रीडिंग फायरमैन बिजेंद्र सिंह ने बताया कि यह आग किसी अज्ञात व्यक्ति ने लगाई है, क्योंकि यहां आस-पास बिजली की तारें भी नहीं हैं। जहां पर आग लगी थी, उसके ठीक 30 से 40 मीटर की दूरी पर मोबाइल व चश्मे की दुकानें थीं। वहीं उससे ठीक थोड़ी दूर एक पेट्रोल पंप भी था। लेकिन गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।