फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Garbage heaps and sewer overflows are causing problems everywhere.

Rewari News: जगह-जगह कूड़े के ढेर और सीवर ओवरफ्लो बना रहा मुसीबत

Tue, 28 Apr 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Garbage heaps and sewer overflows are causing problems everywhere.
वार्ड नंबर 14 में ओवरफ्लो सीवर होने से निकला पानी। संवाद
फोटो: 2 से 8
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। वार्ड नंबर 11 अब (14) में सीवरेज और सफाई व्यवस्था की खराब हालत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। नालियों के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इस वार्ड का कुछ क्षेत्र वार्ड 13 में भी आता है।
खाली प्लॉटों में जमा कचरा बदबू और बीमारियों का कारण बन रहा है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। इसके अलावा सड़क जगह-जगह से टूटी पड़ी हैं। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं क्योंकि पानी भरने से सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

वार्डबंदी के बाद क्षेत्र की सीमाओं में बदलाव किया गया है जिससे प्रशासनिक जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस वार्ड में तेजपुरा, सराय, जैनपुरी, दुर्गा मंदिर क्षेत्र, नई बस्ती, रेलवे रोड और जीवली बाजार जैसे इलाके शामिल हैं। करीब 3,600 मतदाताओं वाले इस वार्ड के लोगों का कहना है कि बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद बोले

वार्ड की कई सड़कों को सीमेंटेड बनाया गया है। डी प्लान के तहत स्ट्रीट लाइट लगवाई गई हैं। 50 लाख रुपये से अधिक रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। वार्ड की सीवर प्रणाली खराब है काफी प्रयासों के बाद भी यह ठीक नहीं हो पाई है।

- दलीप माटा, निवर्तमान पार्षद, वार्ड-11

आए दिन ओवरफ्लो होकर दूषित पानी सड़कों पर फैलता है। जिससे काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों के अभाव के कारण व्यवस्था भी बदहाल है।
- चंदन यादव, निवर्तमान पार्षद, वार्ड-13

-----------
वार्ड में सबसे बड़ी समस्या सीवर लाइन की है। वर्षा के दिनों में यहां जलभराव की स्थिति बन जाती है। नालियों की सफाई के अभाव दूषित पानी सड़कों पर फैल रहा है। दूसरी तरफ सफाई कर्मचारियों की कमी है।

- राजकुमार, स्थानीय

वार्ड में सफाई व्यवस्था बदहाल है। नालियों का दूषित पानी सड़कों पर फैल रहा है। बेसहारा पशुओं की वजह से भी लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
राजीव कत्याल, वार्डवासी

वार्ड में रेलवे रोड की बदहाली से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क में कई स्थानों पर गढ्डे बने है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। सीवर सफाई के अभाव में ओवरफ्लो होते रहता है।

- कुनाल, वार्डवासी

वार्ड नंबर 14 में ओवरफ्लो सीवर होने से निकला पानी। संवाद

वार्ड नंबर 14 में ओवरफ्लो सीवर होने से निकला पानी। संवाद

वार्ड नंबर 14 में ओवरफ्लो सीवर होने से निकला पानी। संवाद

वार्ड नंबर 14 में ओवरफ्लो सीवर होने से निकला पानी। संवाद

वार्ड नंबर 14 में ओवरफ्लो सीवर होने से निकला पानी। संवाद

वार्ड नंबर 14 में ओवरफ्लो सीवर होने से निकला पानी। संवाद

वार्ड नंबर 14 में ओवरफ्लो सीवर होने से निकला पानी। संवाद

वार्ड नंबर 14 में ओवरफ्लो सीवर होने से निकला पानी। संवाद

वार्ड नंबर 14 में ओवरफ्लो सीवर होने से निकला पानी। संवाद

वार्ड नंबर 14 में ओवरफ्लो सीवर होने से निकला पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed