{"_id":"6515c5b28b8184493d068ef7","slug":"ganesh-devotees-danced-to-the-tune-of-drums-and-drums-rewari-news-c-198-1-rew1003-5027-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर झूमे गणेश भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर झूमे गणेश भक्त
Thu, 28 Sep 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के टीपी स्कीम काॅलोनी स्थित काॅम्प्लेक्स में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के समापन हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। वहीं, मनमोहक झांकियां भी निकाली गई। इस दौरान हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 521 महिलाओं को कलश व उपहार वितरित किए गए। मूर्ति का विसर्जन कालाका गांव के पास नहर में किया गया।
हवन में 21 जोड़ों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दी। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम चार बजे धूमधाम से बप्पा की सवारी निकाली गई। टीपी स्कीम से शुरू हुई विसर्जन यात्रा रामगिरि शिव मंदिर पहुंची। वरिष्ठ रंगकर्मी कवि गोपाल शर्मा के संचालन में चले कार्यक्रम में समिति के चेयरमैन अनिल सैनी, अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, संरक्षक योगेश अग्रवाल, शरद गोयल, महिला मंडल प्रधान अर्चना कौशिक, सुनीता अग्रवाल, सुमन सैनी समेत संपूर्ण समिति सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। बप्पा के दरबार में विशेष सेवा के लिए कौशल्या अग्रवाल उनके पुत्रों सतीश व नरेश अग्रवाल का विशेष सम्मान किया गया। कालाका गांव के पास विसर्जन स्थल पर आयोजित मेले में लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।