{"_id":"078070b0c70421398e605b48022d7602","slug":"from-director-dj-looting-by-miscreants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे संचालक से बदमाशों ने की लूटपाट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे संचालक से बदमाशों ने की लूटपाट
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Wed, 08 Oct 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैनाबाद-डहीना बस स्टैंड से घर जा रहे एक बाइक सवार युवक को तीन बदमाशों ने सोमवार शाम रास्ते में रोक लिया और पिस्तौल दिखाकर पर 29 हजार रुपये की नगदी लूट ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जैनाबाद निवासी इंद्रजीत डहीना बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी के सामने डीजे की दुकान चलाता है। वह सोमवार शाम दुकान बंद कर बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था। रास्ते में एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाते हुए उसे रोक लिया तथा उसकी जेबों की तलाशी लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
बदमाशों ने उसकी जेब से 29 हजार रुपये, मोबाइल फोन व बाइक की चाबी लेकर डहीना की तरफ फरार हो गए। बदमाश थोड़ी ही दूरी पर उसका मोबाइल फोन और बाइक की चाबी फेंक गए। वारदात के बाद इंद्रजीत ने सूचना पुलिस को दी। डहीना चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि लूूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन