फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four members of the slingshot gang, including its female leader, were arrested.

Rewari News: गुलेल गैंग की महिला सरगना समेत चार सदस्य गिरफ्तार

Thu, 22 Jan 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four members of the slingshot gang, including its female leader, were arrested.
काली उर्फ संतरा, विजय, पिंकी व अरूण। संवाद
रेवाड़ी। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह गुलेल गैंग की इनामी महिला सरगना सहित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों जिला महेंद्रगढ़ के गांव पड़तल निवासी काली उर्फ संतरा, बेटा विजय, बेटी पिंकी और पड़ोसी अरुण शामिल है। राजस्थान पुलिस ने मां-बेटे पर 10-10 हजार और बेटी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

राजस्थान में आरोपियों की पहचान गुलेल गैंग नाम से है। गुलेल गैंग में 7 से 10 सदस्य बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद पांच दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान जिले में चोरी की वारदातों के बारे में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

गुलेल गैंग की सरगना काली उर्फ संतरा और उसके साथियों की इससे पहले चोरी के 24 मामलों में गिरफ्तारी हो चुकी है। हरियाणा और राजस्थान पुलिस को रेवाड़ी के पांच, महेंद्रगढ़ के एक और राजस्थान के पांच मुकदमों ने इनकी तलाश थी। गैंग की सरगना काली और उसका बेटा विजय राजस्थान के हनुमानगढ़ में 10-10 हजार के इनामी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ हरियाणा में हिसार, भिवानी, दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में केस दर्ज हैं। राजस्थान के हनुमानगढ़, अलवर, खैरथल सहित हरियाणा से सटे कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी किए गए सामान की बरामदगी व अन्य वारदातों का पता लगाया जाएगा। जिले के थाना खोल में इस गैंग ने चोरी की पांच वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

रेकी कर देते थे वारदात को अंजाम : गिरोह के सदस्य दिन में रेकी कर रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के निशाने पर घर और मंदिर रहते थे।
गैंग चोरी की वारदात में सदस्यों का बदल बदलकर प्रयोग करता था जिससे आसानी से पकड़ में ना आ सके। गैंग में अभी 7 से 10 सदस्यों के नाम आए हैं। पुलिस पूछताछ में गैंग के सदस्यों की संख्या बढ़ सकती है।
-
पिता की मौत के बाद पति को छोड़ मायके आई

मुख्य सरगना काली की राजस्थान के निमराना के पिपली गांव में शादी हुई थी। पिता की मौत के बाद काली पति को छोड़ अपने पीहर पड़तल में आकर बस गई जहां वह बच्चों के साथ एक व्यक्ति के सहमति संबंध में रह रही है। काली पड़तल गांव से ही परिवार व सदस्यों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए गुलेल गैंग चला रही है। गैंग ने खोल थाना में 2025 में चोरी की तीन और 24 में एक और इस साल अब तक एक वारदात को अंजाम दे चुका है।


इस मामले में पुलिस ने की है गिरफ्तारी

डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने प्रेसवार्ता में बताया कि गांव निमोठ निवासी ललित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 जुलाई 2025 की रात वह अपने मकान को बंद कर सोने के लिए प्लॉट में चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वह मकान पर आए तो मेन दरवाजे का ताला टूटा था। घर का सामान बिखरा था। कमरों में रखे अलमारी व संदूकों के ताले टूटे थे। चोर कमरे में रखी संदूक से 2.5 लाख रुपये, लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। मामले में खोल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed