फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Foundation stone of soil testing laboratory in Kosli

कोसली अनाज मंडी में मिट्टी जांच प्रयोगशाला का शिलान्यास

Sat, 26 Jun 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of soil testing laboratory in Kosli
रेवाड़ी। कोसली अनाज मंडी में शनिवार को 54 लाख की लागत से तैयार होने वाली मिट्टी जांच प्रयोगशाला का शिलान्यास कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया। इस दौरान एसडीएम होशियार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि 54 लाख रुपये की लागत बनने वाली यह शोल टेस्टिंग लैब अगस्त माह में बनकर तैयार हो जाएगी। जिसके उपरांत किसानों को इसका सीधा लाभ मिलना शुुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के आज 608 दिन पूरे हो चुके हैं। मगर कोरोना संकट के बावजूद भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास का पहिया रुकने नहीं दिया। ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कोसली विधायक ने कहा कि कोसली क्षेत्र के किसानों को अपने खेतों की मिट्टी और पानी की जांच के लिए पहले रेवाड़ी जाना पड़ता था। मगर अब उन्हें यह सुविधा कोसली उमंडल मुख्यालय पर ही मिल सकेगी।
विज्ञापन

कोसली अस्पताल में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
विधायक ने कहा कि कोसली अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए 40 ऑक्सीजन बेड, बाईपेप मशीन, वेंटिलेटर सहित जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इतना ही नहीं कोसली अस्पताल के अलावा सीएसआर के तहत सीएचसी नाहड़ और सीएचसी गुुरावडा में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। इस अवसर पर मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ विक्रम सिंह, भाजपा नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, अशोक लूखी, ब्लॉक समिति सदस्य पिंकी शर्मा सुधराना, रामअवतार कतोपुरी, रणबीर कोहारड, भूपेंद्र शर्मा, सतनारायण, महामंत्री प्रदीप बव्वा, बेरली मंडल अध्यक्ष सोनू, रामेहर, रामकुमार, जयराज, जितेंद्र गामडी, संजय लिसान, रामेश्वर, रामानंद, महामंत्री बेरली मंडल कृष्ण कुमार, कुनाल नांगल पठानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed