{"_id":"6ab02a94c37d4632db05f708","slug":"five-new-electric-buses-are-expected-to-join-the-depots-fleet-soon-rewari-news-c-198-1-rew1001-245788-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डिपो के बेड़े में पांच नई इलेक्ट्रिक बसें जल्द शामिल होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डिपो के बेड़े में पांच नई इलेक्ट्रिक बसें जल्द शामिल होने की उम्मीद
Mon, 21 Sep 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पर खड़ीं पुरानी इलेक्ट्रिक बसें। संवाद
रेवाड़ी। रोडवेज डिपो के बेड़े में इसी महीने पांच नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई पत्र नहीं आया है। अगस्त में डिपो को ये बसें मिलने की उम्मीद थी, लेकिन चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था नहीं होने के कारण बसों की आपूर्ति अटक गई थी। अब इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए वैकल्पिक चार्जिंग व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
नई इलेक्ट्रिक बसों के आने से जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिल सकती है। विभाग की योजना इन बसों को स्थानीय रूटों पर चलाने की है, ताकि शहर और आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। इससे यात्रियों को सुविधाजनक और आधुनिक बस सेवा उपलब्ध होगी।
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग सुविधा सबसे अहम जरूरत है। अब बसों के संचालन के लिए वैकल्पिक चार्जिंग की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इसके बाद बसों को डिपो में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से बसों के रूट और संचालन को लेकर भी तैयारी की जा रही है। नई बसों को यात्रियों की जरूरत और स्थानीय मार्गों की मांग के अनुसार चलाया जाएगा। इससे मौजूदा बस बेड़े पर दबाव भी कम हो सकता है।
डिपो में पहले से इलेक्ट्रिक बस सेवा संचालित हो रही है। नई पांच बसें मिलने के बाद इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय रूटों पर यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। हालांकि बसों की डिलीवरी और संचालन शुरू होने की अंतिम तारीख विभाग की ओर से तय की जानी बाकी है।
वर्जन
रोडवेज डिपो के बेड़े में इसी महीने पांच नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने की उम्मीद है मगर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई पत्र नहीं आया है।-
निरंजन, महाप्रबंधक, रोडवेज रेवाड़ी।